नजीबाबाद: आंगनबाड़ी कार्यकत्रीयों के समूह द्वारा ग्रामीणों को सडा गला और खराब खाद्य सामग्री वितरित करने का मामला प्रकाश में आया है। जिसका ग्रामीणों ने कडा विरोध करते हुए आंगनबाड़ी प्रभारी से शिकायत की है। बता दें कि कोरोना काल में गरीब परिवारों को सरकार की ओर से खाद्य सामग्री वितरित की जा रही है जिसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्य सामग्री वितरित करने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के समूह बनाकर नियुक्त किया गया है।
इसी क्रम में कमालपुर खाईखेड़ी के ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि उनको जो खाद्य सामग्री दी जा रही है वह खाने योग्य बिल्कुल नही है। उनका आरोप है कि खाद्य सामग्री अनाज मकई आदि में कीडे पडे हुए हैं। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर मनमानी करने तथा शिकायत करने पर उनके साथ अभदता करने का आरोप लगाया है। इस सम्बन्ध में जब आंगनबाड़ी प्रभारी रेखा से मालूम किया तो उन्होंने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नही है! वह इस शिकायत की जांच करायेंगी। यदि शिकायत सही पाई गई तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।






