नजीबाबाद-बिजनोर-उत्तरप्रदेश
Trending

खाद्य पदार्थों व एलपीजी गैस की आसमान छूती कीमतों के खिलाफ विरोध

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

नजीबाबाद: नगर, ब्लॉक व युवा कांग्रेसी कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पेट्रोल-डीजल, खाद्य पदार्थों व एलपीजी गैस की आसमान छूती कीमतों के खिलाफ विरोध- प्रदर्शन किया गया।

राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी एवं प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी के निर्देशानुसार शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ता डबल फाटक स्थित पैट्रोल पंप पर एकत्रित हुए जहां उन्होंने बढ़ती महंगाई के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने बहुत हुई महंगाई की मार, अब नहीं चाहिए मोदी सरकार लिखी तख्ती हाथों में लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहां की इस महामारी के दौर में सत्ताधारी सरकार ने सभी चीजों के दाम निरंतर बढ़ाती जा रही है।

सत्ताधारी सरकार जनता की जेब पर खुलेआम डाका डाल रही है, जिसे कांग्रेस कार्यकर्ता कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। कांग्रेसियों ने मांग कि, की सत्ता में बैठी सरकार तत्काल प्रभाव से पेट्रोल-डीजल, खाद्य पदार्थों व एलपीजी गैस के बढ़े दामो को कम करे। इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष एम अकरम खान एडवोकेट, ब्लॉक अध्यक्ष मुस्तकीम राइन, हाजी नसीम अंसारी, अभिनव अग्रवाल एडवोकेट, शारीब अंसारी एडवोकेट, खालीक हुसैन, गोविंद सिंह कुशवाह, मोहम्मद नवेद, मनोरेमिया, मकसूद अहमद, निसार अहमद, हाजी जहुर, फ़राज़ एडवोकेट, राकेश शर्मा आदि रहे।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button