काशीपुर-उत्तराखण्ड़

एडवोकेट सौरभ शर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने मानवाधिकार संगठन के प्रदेश महासचिव

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड (नसरीन खान निशा ),,,,बार एसोसिएशन काशीपुर के पूर्व कोषाध्यक्ष एवं म्यूजिक लवर्स क्लब के अध्यक्ष, वरिष्ठ अधिवक्ता सौरभ शर्मा को राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन भारत में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन ने उन्हें उत्तराखंड प्रदेश महासचिव के पद पर मनोनीत किया है।उनकी इस नियुक्ति के बाद से काशीपुर सहित पूरे प्रदेश में बधाइयों का तांता लगा हुआ है। बार एसोसिएशन काशीपुर से जुड़े अधिवक्ताओं, विभिन्न सामाजिक संगठनों, संगीत जगत से जुड़े महानुभावों और राजनीतिक हस्तियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।सभी का कहना है कि सौरभ शर्मा एक मिलनसार, कर्मठ और मानवाधिकारों के प्रति सजग व्यक्तित्व हैं, उनके नेतृत्व में संगठन उत्तराखंड में और अधिक मजबूती से काम करेगा।राष्ट्रीय सलाहकार रिजवान अहसन का वक्तव्य:इस अवसर पर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन भारत के राष्ट्रीय सलाहकार रिजवान अहसन ने कहा, “वरिष्ठ अधिवक्ता सौरभ शर्मा जी को उत्तराखंड प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर मैं उन्हें दिली मुबारकबाद देता हूं। सौरभ जी न केवल एक कुशल अधिवक्ता हैं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में भी उनका विशेष योगदान रहा है। कानून के जानकार होने के साथ-साथ मानवाधिकारों के प्रति उनकी संवेदनशीलता काबिले-तारीफ है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि उनके अनुभव से संगठन को प्रदेश में नई दिशा और मजबूती मिलेगी और पीड़ित, शोषित लोगों को न्याय दिलाने में संगठन और अधिक सक्रिय भूमिका निभाएगा।”राष्ट्रीय मुख्य महासचिव जुबेर सिद्दीकी का वक्तव्य:संगठन के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव जुबेर सिद्दीकी ने अपने संदेश में कहा,”राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन भारत लगातार देश भर में मानवाधिकारों की रक्षा के लिए कार्य कर रहा है। हमें ऐसे समर्पित लोगों की आवश्यकता है जो जमीन पर काम कर सकें। सौरभ शर्मा जी का बार एसोसिएशन और सामाजिक क्षेत्र में लंबा अनुभव है। उत्तराखंड जैसे महत्वपूर्ण प्रदेश की जिम्मेदारी उनके कंधों पर सौंपते हुए हमें गर्व है। मैं उनके उज्जवल कार्यकाल की कामना करता हूं और आशा करता हूं कि वे संगठन की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाएंगे।”गौरतलब है कि सौरभ शर्मा लंबे समय से अधिवक्ता के रूप में गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करते आ रहे हैं और म्यूजिक लवर्स क्लब के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर कर संगीत से जोड़ने का कार्य भी कर रहे हैं।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button