असम/गुवाहाटी

असम में बाढ़ के लगातार बने प्रभाव के मद्देनज़र ‘डिफोलू’ की रिलीज़ टली

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

गुवाहाटी : बोरलुइट प्रोडक्शंस ने अपनी पहली फीचर-लेंथ असमिया फिल्म ‘डिफोलू’ की सिनेमाघरों में रिलीज़ को स्थगित करने का निर्णय लिया है। फिल्म को 21 अगस्त, 2026 को रिलीज़ किया जाना था।

असम के कई इलाकों में बाढ़ का पानी धीरे-धीरे कम होने लगा है, लेकिन बाढ़ से हुई तबाही का असर अब भी राज्य के विभिन्न हिस्सों में बना हुआ है। खासतौर पर कई दूरदराज और बाढ़ प्रभावित इलाकों में बड़ी संख्या में परिवार अभी भी सामान्य जीवन में लौटने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। कई लोगों ने अपने घर, कृषि भूमि, पशुधन, संपत्ति और आजीविका के साधन खो दिए हैं और अब उन्हें बिल्कुल नए सिरे से अपना जीवन दोबारा खड़ा करने की कठिन चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।

मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए फिल्म की टीम का मानना है कि ‘डिफोलू’ को इस समय सिनेमाघरों में लाना उचित नहीं होगा। फिल्म अब बाद की तारीख में रिलीज़ होगी, जिसकी नई रिलीज़ डेट की घोषणा निर्माता उचित समय पर करेंगे।

‘डिफोलू’ के निर्देशक नेकिब के लिए, जिनकी यह पहली फीचर फिल्म है, यह फैसला विशेष रूप से कठिन था। अगस्त की शुरुआत में नेकिब ने स्वयं बाढ़ प्रभावित कई गांवों का दौरा कर वहां की स्थिति का जायजा लिया था। उनका मानना है कि बाढ़ की तत्काल स्थिति भले ही कुछ हद तक सामान्य होने लगी हो, लेकिन इसके बाद के प्रभावों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

सच कहूं तो, यह फैसला हम सभी के लिए बेहद मुश्किल था डिफोलू मेरी पहली फिल्म है और हम इस दिन का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे हम कल दर्शकों के सामने फिल्म प्रस्तुत करने के लिए बेहद उत्साहित थे लेकिन जिस समय पूरे असम में इतने सारे लोग इस तरह की दुर्दशा से गुजर रहे हैं, ऐसे समय में एक फिल्म की रिलीज़ का जश्न मनाना हमें उचित नहीं लगा इस महीने की शुरुआत में मुझे कुछ प्रभावित गांवों का दौरा करने और वहां की स्थिति को करीब से देखने का अवसर मिला पानी भले ही पीछे हट रहा हो, लेकिन बहुत से लोगों के लिए असली संघर्ष अब शुरू हुआ है फिल्म अपनी रिलीज़ के लिए इंतजार कर सकती है इस समय हमारी चिंता और हमारे प्रयास असम के लोगों और बाढ़ से प्रभावित हर व्यक्ति के प्रति होने चाहिए,” नेकिब ने कहा।

‘डिफोलू’ की पूरी टीम बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है और इस तबाही के बाद की परिस्थितियों का सामना कर रहे समुदायों के लिए शक्ति और निरंतर सुधार की कामना करती है।

HALIMA BEGUM

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button