काशीपुर-उत्तराखण्ड़

अजय सौदा बन्नू बने वाल्मीकि शोभा यात्रा के अध्यक्ष, नई कमेटी का हुआ गठन

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

काशीपुर/ उत्तराखंड (नसरीन खान निशा ),,, सन 2026 में होने वाली वाल्मीकि शोभा यात्रा को भव्य और शांतिपूर्ण ढंग से निकालने के लिए वाल्मीकि धर्मशाला में सोमवार शाम को समाज के सम्मानित बुजुर्गों और युवाओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता वाल्मीकि पंचायत के सरपंच श्री डी.पी. रत्नाकर ने की। बैठक में शोभा यात्रा की तैयारियों और कमेटी गठन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।बैठक में विनय चौधरी ने प्रस्ताव रखा कि इस वर्ष शोभा यात्रा का अध्यक्ष अजय कुमार सौदा को बनाया जाए। प्रस्ताव पर उपस्थित सभी सम्मानित लोगों ने समर्थन जताया। इसके बाद उन्हें पगड़ी बांधकर शोभा यात्रा की जिम्मेदारी सौंपी गई।

सरपंच डी.पी. रत्नाकर ने कहा कि इस वर्ष शोभा यात्रा को विशेष रूप से भव्य रूप से मनाया जाना चाहिए, जिसका सभी युवाओं ने समर्थन किया।सभा को संबोधित करते हुए वाल्मीकि सभा के अध्यक्ष उमेश सौदा ने कहा कि शोभा यात्रा को वाल्मीकि समाज के सभी लोग मिल-जुलकर और हर्षोल्लास के साथ शहर में निकालेंगे।बैठक में सर्वसम्मति से एक नई कमेटी का गठन भी किया गया।*कमेटी में संरक्षक:* सरपंच श्री डी.पी. रत्नाकर, प्रेम कठेर, उमेश सौदा, हरकेश चौधरी, हरकेश मेंबर, हरिओम साहू, राजेश सौदा, रवि वेदी, हिमांशु गौरव, अमित टांक, नरेश पहलवान, अजय जोन व अन्य। *पदाधिकारी:* उपाध्यक्ष – विनय चौधरी, महासचिव – रामकुमार मरदान, कोषाध्यक्ष – हरकेश चौधरी, उपसचिव – अक्षय राही, उपकोषाध्यक्ष – राहुल पारछे।बैठक में प्रेम कठेर, हरकेश मेंबर, हरिओम साहू, विनोद, रवि, सुनील, रामकुमार फौजी, अंशु सौदा, विक्की, मनोज टाइगर, सुभाष पहलवान, हुकुम, अनुज, अभिषेक सहित सैकड़ों युवा और बुजुर्ग मौजूद रहे।समाज के लोगों ने संकल्प लिया कि इस बार की शोभा यात्रा को ऐतिहासिक बनाया जाएगा।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button