नगीना – ग्राम प्रधान द्वारा बनवाए जा रहे नवनिर्मित पंचायत घर की कुछ ग्रामीणों द्वारा दीवारें तोड़े जाने के मामले में पुलिस ने प्रधान की तहरीर पर तीन लोगों को नामजद करते हुए तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के ग्राम जमालपुर बांगर में ग्राम प्रधान द्वारा नवनिर्मित पंचायत घर बनवाया जा रहा है। पंचायत घर की चारों ओर लगभग 5- 6 फिट ऊंची दीवारें बनाई जा चुकी थी।
27 अक्टूबर की रात में गांव के ही शहबाज पुत्र एजाज, मतलूब पुत्र तौकीर, सईद पुत्र रशीद अहमद में ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर पंचायत घर की नवनिर्मित दीवारों को तोड़ दिया। ग्राम प्रधान को सूचना मिलने पर सभी के खिलाफ प्रधान ने थाने में तहरीर दी पुलिस ने ग्राम प्रधान चांदनी परवीन पत्नी अतीक अहमद की तहरीर पर तीनों को नामजद करते हुए तीन अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने बताया कि उसकी जमीन पर उक्त लोगों ने कब्जा कर रखा था जो सरकारी भूमि थी जिस पर पंचायत घर का निर्माण कराया जा रहा था।
विकास अग्रवाल की रिपोर्ट


















