युवा कार्यकर्ता हिमांशु तायल को भाजपा आईटी विभाग के विधानसभा संयोजक बनने पर बिजनौर में खुशी का माहौल
नजीबाबाद – भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर के मोहल्ला मकबरा निवासी भाजपा के ऊर्जावान युवा कार्यकर्ता व पूर्व नगर मंत्री युवा हिमांशु तायल को भाजपा आईटी विभाग का विधानसभा संयोजक मनोनीत किया । इस अवसर पर सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवमनोनीत विधानसभा संयोजक हिमांशु तायल को बधाई दी। हिमांशु तायल पहले से ही सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं, वे पिछले कई वर्षों से भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता हैं, तथा पार्टी के सभी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। हिमांशु समाज सेवा कार्य में सदैव तत्पर रहते हैं।
उनकी पार्टी के प्रति लगन एवं पूर्व में किए गए अनेको कार्यों को देखते हुए बिजनौर शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें नजीबाबाद का विधानसभा संयोजक आईटी विभाग के पद पर नियुक्त किया है आपको बताते चलें नगर नजीबाबाद में उनकी छवि साफ-सुथरी है युवा वर्ग में बहुत अच्छी पकड़ रखते हैं हिमांशु तायल कोई भी धार्मिक अनुष्ठान हो या किसी को सहयोग की आवश्यकता हो तो सदैव तत्पर रहते हैं पार्टी की नीतियों को लेकर सदैव ग्रामीणों को समझाते रहते हैं ।
हर एक व्यक्ति को पार्टी से जोड़ कर रखना चाहते हैं इसीलिए काफी लोकप्रिय हैं नजीबाबाद में हिमांशु तायल उन्होंने जिला संयोजक विपुल शर्मा, जिला सह संयोजक राजीव प्रजापति व शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपनी जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। राजीव प्रजापति, संदीप तायल, विक्रांत चौधरी, दीपक करणवाल, हर्षित सर्राफ, हार्दिक, अतुल रोहिल्ला, बिट्टू भटनागर, प्रफुल्ल वशिष्ठ, सचिन पंडित, मोइन खान आदि लोगों ने उन्हें बधाई दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















