नहटौर-बिजनोर-उत्तरप्रदेश
Trending

नहटौर में भाषा विभाग उत्तरप्रदेश के चेयरमैन अथर सगीर जैदी का भाजपाईयों द्वारा पुष्प मालाएं पहनाकर किया गया स्वागत

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

नहटौर – गुरुवार को मौहल्ला पोंगजान स्थित सैयद मिसाल मेहंदी के आवास पर पर पहुंचने पर भाषा विभाग उत्तर प्रदेश (दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री) के चेयरमैन अथर सगीर जैदी का भाजपाईयों द्वारा पुष्प मालाएं पहनाकर तथा शॉल उढाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभी वर्ग की पार्टी है तथा बिना किसी भेदभाव के कार्य करती है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में समाज दंगामुक्त, भयमुक्त हुआ है। शासन द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी लोगों को समान रूप से मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि विपक्ष दुष्प्रचार करता है कि भाजपा मुस्लिम विरोधी है जबकि यह सरासर गलत है। भाजपा सरकार बिल्कुल भी मिस्लिम विरोधी नहीं है। भाजपा सरकार में मुसलमानों को समानरूप से लाभ व सम्मान मिला है। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में तीन तलाक कानून बनाया गया जिससे मुस्लिम महिलाओं को इंसाफ मिल रहा है। शीध्र ही जनसंख्या नियन्त्रण कानून भी लागू किया जाएगा जो देश हित में है। उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि समाजवादी, कांग्रेस आदि पार्टियाँ परिवारवाद की राजनीति है तथा बसपा में एकछत्र मायावती का राज है जबकि भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता ही शिखर तक पहुँचता है।

उन्होंने कहा की विपक्ष की नौटंकी को प्रदेश की जनता अच्छी तरह जानती है तथा वह उनके झांसे में आने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि वास्तव में विपक्ष के पास 2022 के लिए कोई मुद्दा ही नहीं है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी 2022 के चुनाव में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के नेतृत्व में सरकार बनाएगी। इस अवसर पर अली हैदर, विकार हैदर, अली अंजार, वली हैदर, मौहम्मद अब्बास, अमीर अहमद, शाहिद अहमद, सुहेल अहमद, नूर हसन, शादाब अहमद शाद, अंकुश अग्रवाल, अरविंद जोशी, महावीर सैनीसैनी आदि उपस्थित रहे।

महकार सिंह तोमर की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

67% LikesVS
33% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button