नगीना – हिन्दू इंटर कालेज के मैदान में सात दिवसीय विकास दीपोत्सव मेले का आयोजन हुआ। रात्रि करीब साढ़े 8 बजे भाजपा जिला अध्यक्ष सुभाष बाल्मीकि व ई ओ इंद्रपाल सिंह ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। यह मेला चार नवंबर तक चलेगा। उत्तर प्रदेश शासन के तत्वाधान में नगर पालिका परिषद द्वारा आजादी के 75 वे वर्ष दिवस के उपलक्ष में आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर भव्य विकास दीपोत्सव मेले का आयोजन नगर पालिका परिषद द्वारा हिन्दू इंटर कालेज के मैदान में किया गया।
जिसका फीता काटकर शुभारम्भ करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष सुभाष बाल्मीकि ने कहा कि मेले के आयोजन से हमारी भारतीय संस्कृति, संस्कार एवं त्योहारों को जीवंत रखने के लिए सरकार ने यह उत्सव उत्तर प्रदेश के सभी जिलों व तहसीलों में आयोजित किया है। भाजपा जिला अध्यक्ष सुभाष बाल्मीकि, अनूप बाल्मीकि, प्रमोद चौहान ने विकास दीपोत्सव मेला-2021 में माँ सरस्वती चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। भाजपा जिला अध्यक्ष सुभाष बाल्मीकि ने कहा कि चार नवम्बर तक चलने वाला यह महोत्सव जनपद के सभी नगर पालिका परिषद में आयोजित किया जा रहे हैं। इनका मूल उद्देश्य लोगों का मनोरंजन, सरकार की विकास योजनाओं की जानकारी तथा रेहडी, पटरी विक्रेताओं को आय बढ़ाने के अवसर प्रदान करना है।
स्थानीय स्तर के छोटे व्यापारियों एवं कलाकारों की आय बढ़ेगी तथा सात दिवसीय मेले में उत्सव का रूप देने के लिए विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जाएंगे। मेले में प्रदेश सरकार की योजनाओं को बड़े अच्छे ढंग से बैनर व फ्लेक्सी के माध्यम से दर्शाया गया है । वन डिस्टिक वन प्रोडक्ट के तहत बिजनौर जिले को चयनित वुडन हेंडीक्राफ्ट के स्टालो को मेले में लगाया गया है इसके अतिरिक्त कपड़े , खिलोने, क्राकरी आदि की विभिन्न प्रकार की दुकाने मेले में लगाई गई है।
नवागत उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार, सुभाष बाल्मीकि, अनूप बाल्मीकि व प्रमोद चौहान ने पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों तथा स्वच्छता कर्मियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। विकास दीपोत्सव कार्यक्रम में नामित सभासद अजित अग्रवाल, संजय शर्मा, महावीर सैनी समेत नगर अध्यक्ष नीरज विश्नोई, फूल सिंह, सौरभ मित्तल, विजय अग्रवाल, हर्ष ग़ोयल, विशाल अग्रवाल, सचिन शर्मा, इंजी अमित गुप्ता, चंद्रशेखर पाल, लवी मित्तल, मनोज टंडन, नगर पालिका परिषद नगीना से धीरज राय वर्मा, इस्तेखार जैदी, मदन पाल, तलक अहमद, नरेश कुमार सहित समस्त पालिका कर्मचारी मौजूद रहे।
विकास अग्रवाल की रिपोर्ट


















