ब्रेकिंग न्यूज़
Trending

मुखबिर की सूचना पर जखौरा पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा गांजा

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – थाना जखौरा पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय ललितपुर श्री निखिल पाठक के कुशल निर्देशन में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ललितपुर एवं क्षेत्राधिकारी तालबेहट महोदय के निकट पर्यवेक्षण में थाना क्षेत्र में अवैध कार्यों की रोकथाम हेतु थाना जखौरा प्रभारी निरीक्षक आनन्द कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था ।

गठित टीम द्वारा अपराध व अपराधियों की रोकथाम हेतु चेकिंग की जा रही थी कि मुखबिर खास की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक आनन्द कुमार पाण्डेय मय हमराह कर्मचारीगण द्वारा ननौरा नदी पुल पर समय करीब 21.30 बजे रात्रि अभियुक्त शिशुपाल उर्फ सुक्की पुत्र धनसिंह ढीमर निवासी ग्राम ननौरा थाना जखौरा जनपद ललितपुर को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से 01 कि.ग्रा. व 100 ग्राम गाँजा बरामद हुआ जिसका थाना हाजा पर मु.अ.सं. 276/21 धारा 8/20 NDPS ACT पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम, पता व उम्र –

शिशुपाल उर्फ सुक्की पुत्र धनसिंह ढीमर निवासी ग्राम ननौरा थाना जखौरा जनपद ललितपुर उम्र 22वर्ष

अभियुक्त का अपराध करने का तरीका –
अभियुक्त द्वारा अवैध गाँजा रखना व बेचना ।
अभियुक्त से बरामदगी का विवरण-
01 किलो 100 ग्राम अबैध सूखा गाँजा बरामद ।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास –
1.मु.अ.सं. 205/20 धारा 60 EX ACT
2.मु.अ.सं. 35/21 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट

गिरफ्तार करने वाली टीम के अधि0/कर्म0गण का नाम-

1.प्रभारी निरीक्षक आनन्द कुमार पाण्डेय थाना जखौरा जनपद ललितपुर।
2.उ.नि. दिगविजय सिंह थाना जखौरा जनपद ललितपुर।
3.का. अरबिन्द कुमार थाना जखौरा जनपद ललितपुर।
4.का. अभिनेश सिंह थाना जखौरा जनपद ललितपुर ।

राजेश सिंघल की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button