नगीना – उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल शाखा कोतवाली के एक दर्जन से अधिक पदाधिकारियों ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कोतवाली देहात में ओवर ब्रिज न बनाए जाने की मांग की है। शुक्रवार की दोपहर उद्योग व्यापार मंडल कोतवाली देहात के अध्यक्ष चौधरी बीरपाल सिंह के नेतृत्व में एक दर्जन से अधिक व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल उप जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपकर कहा है कि कोतवाली देहात में 55 फिट चौड़ाई का हाईवे निकाला जा रहा है।
जिसके कारण सैकड़ों व्यापारी बर्बादी की कगार पर खड़े हैं। ज्ञापन में मांग की गई है कि कोतवाली देहात में कोई भी ओवरब्रिज नहीं बनाया जाए। तथा सड़क की दूरी मध्य रेखा से 45 फीट ली जाए। जिससे व्यापारी अपना कारोबार कर सकें। ज्ञापन पर आजम जैदी, मुकेश कुमार त्यागी, बब्बू कुरेशी, जावेद जिया एडवोकेट, मोहम्मद सलीम, अमित कुमार, लईक कुरेशी, सतपाल राठी, मोहम्मद शाहिद, तस्लीम अहमद, सहित दर्जनों लोगों के हस्ताक्षर हैं।
विकास अग्रवाल की रिपोर्ट


















