शहर
Trending

नगीना : शांति समिति की बैठक पर हुआ फैसला, आगामी त्योहारों को मिलजुल कर मनाए

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

नगीना – आगामी त्यौहारों को देखते हुए थाना प्रांगण में पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह के आदेश पर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें थाना प्रभारी कृष्ण मुरारी दोहरे तथा शहर के गणमान्य लोगों ने शिरकत की। आयोजित बैठक में थाना प्रभारी कृष्ण मुरारी दोहरे ने संबोधित करते हुए अपने संबोधन में कहा कि त्यौहार आपस में भाई चारा बनाने के लिए होते हैं। त्योहारों से आपस में भाईचारा बढ़ता है।

इसलिए में नगीना वासियों से अनुरोध करता हूं कि जब भी कोई त्यौहार हो उसे आपस में मिलकर मोहब्बत के साथ मनाएं लोगों में खुशियां बांटे और थाना प्रभारी ने लोगों से कहा कि कोरोना महामारी जिसने हम सबको झिझोड़ कर रख दिया है वह अभी गई नहीं है इसलिए त्योहारों में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखें और जैसे मै देख पा रहा हूं लोग करोना को लेकर बेफिक्र हो चुके हैं। करोना को लेकर हमेशा सावधानी बरतें। अपने त्योहारों को अपने घरों में मनाने की कोशिश करें यही हमारे लिए बेहतर उपाय हैं।

बैठक में उपस्थित चौकी प्रभारी लाल सराय अजय कुमार, कस्बा चौकी प्रभारी कर्मजीत सिंह, चित्तौड़गढ़ चौकी प्रभारी सुरेन्द्र सिंह, एसआई रवि कुमार, एसआई वसीम अख्तर सहित थाने का समस्त स्टाफ व शहर के गणमान्य लोगों में नगर भाजपा नगर अध्यक्ष नीरज विश्नोई, गोपाल शर्मा, सौरभ मित्तल, हर्ष ग़ोयल, विशाल अग्रवाल, मनोज टंडन, लवी मित्तल, राजेश अग्रवाल, संजीव अग्रवाल उर्फ विक्की, राजू सेठी, राजकुमार विश्नोई, कालू मित्तल, सद्दीक मुल्तानी आदि मौजूद रहे।

विकास अग्रवाल की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button