वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के निर्देशन में अवैध शराब बनाने वाले अभियुक्त गिरफ्तार

AIRA NEWS NETWORK – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के कुशल निर्देशन में एंव पुलिस अधीक्षक नगर बदायूँ के पर्यवेक्षण में एंव क्षेत्राधिकारी उझानी बदायूँ के नेतृत्व में अवैध शराब बनाने वाले / बेचने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के दौरान दिनाँक 01.01.2022 को उ.नि. श्री कुलदीप सिंह मय हमराही फोर्स के द्वारा अभियुक्त भगवान सहाय पुत्र शिवदयाल निवासी सराय सवाले थाना उझानी बदायूँ को ग्राम सराये स्वाले में ईश्वरदेव के ईख के खेत से कच्ची शराब बनाते हुए गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से एक प्लास्टिक की जरीकेन मे लगभग 20 ली0 शराब खाम तथा शराब बनने के उपकरण (एक गैस सिलेण्डर 5 ली0,एक गैस चूल्हा, एक लोहे का ड्रम, एक पतीली एल्यूमिनियम की, एक प्लास्टिक पाइप, एक कीप, एक मग) बरामद हुआ। उक्त के सम्बन्ध में थाना उझानी पर मु.अ.सं. 03/2022 धारा 60(2) Ex Act बनाम भगवान सहाय उपरोक्त पंजीकृत कर अभियुक्त को जेल भेजा गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता –
भगवान सहाय पुत्र शिवदयाल निवासी सराय सवाले थाना उझानी बदायूँ
बरामदगी –
एक प्लास्टिक की जरीकेन मे लगभग 20 ली0 शराब खाम व शराब बनने के उपकरण – एक गैस सिलेण्डर 5 ली0,एक गैस चूल्हा, एक लोहे का ड्रम, एक पतीली एल्यूमिनियम की, एक प्लास्टिक पाइप, एक कीप, एक मग ।
गिरफ्तार करने वाली टीम –
- उ.नि. श्री कुलदीप कुमार थाना उझानी, जनपद बदायूँ ।
- का. 11.34 मनोज कुमार थाना उझानी, जनपद बदायूँ ।
- का. 481 राजेश कुमार थाना उझानी, जनपद बदायूँ ।


















