उत्तरप्रदेश
Trending

समाजवादी पार्टी की बदायूँ में अहम बैठक आयोजित

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK- समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में आज सपा कार्यालय,गाँधी नगर,बदायूँ पर एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया,जिसमे महान दल,राष्ट्रीय लोकदल,जनवादी पार्टी,प्रगतिशील समाजवादी पार्टी,सुहेलदेव समाज पार्टी,पोलिटिकल जस्टिस पार्टी,अपना दल,राष्ट्रीय उदय पार्टी के जिलाध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों व नेताओ ने हिस्सा लिया।बैठक का संचालन जिलाउपाध्यक्ष बलवीर सिंह यादव ने किया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए सपा जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 अखिलेश यादव ने इन सभी पार्टीयों से गठबंधन किया है तथा सभी पार्टीयों के राष्ट्रीय व प्रादेशिक स्तर के नेता पूरे प्रदेश के समाजवादी पार्टी के पक्ष में जनसंपर्क कर रहे हैं।सभी पार्टीयों के राष्ट्रीय अध्यक्षों ने जिलास्तरीय संगठनो को आपसी समन्वय बनाकर जनता के बीच जाने की रणनीति बनाने का निर्णय लिया है इसी के अंतर्गत आज सभी पार्टीयों के जिलाध्यक्षों सहित प्रमुख पदाधिकारियों व नेताओं इस बैठक में आमंत्रित किया है।सभी लोग आपस मे रणनीति बनाकर आम जनमानस के बीच जाकर समाजवादी पार्टी की नीतियों व रीतियों का प्रचार प्रसार करें।जिसके फलस्वरूप प्रदेश भाजपा सरकार को उत्तर प्रदेश की गद्दी से हटाया जा सके तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 अखिलेश यादव को प्रदेश की कमान सौंपी जा सके।

इस मौके पर महान दल के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार यादव,महान दल के जिलाध्यक्ष संजीव मौर्य,प्रसपा के प्रदेश सचिव धीरेन्द्र यादव,महान दल के प्रदेश प्रवक्ता रामेन्द्र शाक्य,राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष जितेंद्र यादव,जनवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामेश्वर सिंह चौहान,प्रसपा जिलाध्यक्ष रक्षपाल सिंह यादव,सुहेलदेव समाजपार्टी के जिलाध्यक्ष दिनेश कश्यप,पोलिटिकल जस्टिस पार्टी चरन सिंह जाटव,अपना दल के जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह पटेल,उदय पार्टी के जिलाध्यक्ष सोमेश पाल ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

इस मौके पर शशांक यादव,भानु प्रकाश भानु,जितेंद्र सिंह यादव,पिंकू यादव,प्रभात अग्रवाल सहित सभी पार्टियों की पदाधिकारी व नेता मौजूद रहे।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button