उत्तरप्रदेश
Trending

नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज बदायूं में नवप्रवर्तन जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – जिला विज्ञान क्लब बदायूं के सौजन्य से नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज बदायूं में नवप्रवर्तन जनजागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत तोड़ -फोड़- जोड़ कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्री कृष्ण इंटर कॉलेज बदायूं, केदारनाथ इंटर कॉलेज बदायूं ,राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बदायूं, राजकीय हाई स्कूल खूनक ,पार्वती आर्य कन्या इंटर कॉलेज बदायूं ,’नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज बदायूं ,महात्मा गांधी नगर पालिका इंटर कॉलेज उझानी, नगर पालिका इंटर कॉलेज बदायूं सहित दर्जनों विद्यालयों के विद्यार्थियों ने तोड़-फोड़ -जोड़ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

जिला विज्ञान क्लब की ओर से श्री कृष्ण इंटर कॉलेज बदायूं के छात्र सुधांशु ,हर्षित , शिवम साहू, संजय ,अक्षय गुप्ता कुशाग्र तथा रितिक गुप्ता को केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज बदायूं की छात्रा खुशबू ,निर्जला, निक्की ,शुभी ,मानवी शर्मा, दीक्षा सिंह, ईशा राठौर ,निशा, प्रियांशी, पार्वती आर्य कन्या इंटर कॉलेज बदायूं की छात्रा करिश्मा, सृष्टि, अर्चना, विनीता साहू, नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज बदायूं की छात्रा बुशरा ,अलशिफा ,रूमाना, फिजा, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बदायूं की छात्रा शिवि, महात्मा गांधी नगर पालिका इंटर कॉलेज उझानी के गुलशन शर्मा ,नगर पालिका इंटर कॉलेज ककराला के अखिलेश कुमार को आदि जिला विज्ञान क्लब बदायूं की ओर से को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन बदायूँ नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा श्रीमती दीपमाला गोयल ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज बदायूं की प्रधानाचार्या अनीता जैन ने किया और कार्यक्रम का आयोजन जिला विज्ञान क्लब बदायूं के समन्वयक विवेक जौहरी, कोषाध्यक्ष केशव सक्सेना ने किया ।इस अवसर पर पुलिस पुलिस मॉडर्न स्कूल बदायूं के प्रधानाचार्य शैलेंद्र बत्रा, केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज बदायूं की प्रवक्ता हेमा मेहता ,राजकीय हाई स्कूल खूनक की विज्ञान शिक्षिका अंजली शर्मा,महात्मा गांधी नगर पालिका इंटर कॉलेज उझानी के जीव विज्ञान अध्यापक श्रवण थरेजा, कुलदीप सक्सेना ,रितम ,अमन मयंक शर्मा, मयंक सक्सेना सहित अनेक विद्वानों ने नवप्रवर्तन पर प्रकाश डालते हुए जिला विज्ञान क्लब बदायूं द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की प्रशंसा की और सभी से आह्वान किया कि अंधविश्वास को त्याग कर वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाएं और अपना तथा संपूर्ण मानवता के कल्याण की ओर कार्य करते रहें ।

मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती दीपमाला गोयल ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए जिला विज्ञान क्लब बदायूं के समन्वयक विवेक जौहरी और कार्यक्रम की अध्यक्षा अनीता जैन द्वारा किए गए आयोजन की सराहना की और बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में नवप्रवर्तन की भावना का विकास होता है और नई नई खोजों के प्रति रुझान बढ़ता है ।कार्यक्रम के अंत में आयोजक विवेक जौहरी ने सभी आगंतुकों ,विद्यार्थियों, शिक्षकों आदि के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताया कि जिला विज्ञान क्लब बदायूं का आगामी कार्यक्रम पुलिस मॉडर्न स्कूल बदायूं में दिनांक 12 जनवरी 2022 को संपन्न करवाया जाएगा ।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button