कोरोना महामारी की तीसरी लहर की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बनाएं वॉलिंटियर
बिजनौर- स्वास्थ्य विभाग की तरफ से ऑल इंडिया कम्युनिटी हेल्थ वर्कर एसोसिएशन के पदाधिकारियों को कोविड-19 वॉलिंटियर बनाया गया है। जिससे देश में चल रही कोरोना जैसी महामारी को जड़ से खत्म किया जा सके। चिकित्सा स्वास्थ्य महानिदेशक परिवार कल्याण के आदेशों पर ऑल इंडिया कम्युनिटी हेल्थ वर्कर एसोसिएशन के पदाधिकारियों को वॉलिंटियर के रूप में नियुक्त क्या गया है।
बिजनौर के जिला पर्यवेक्षक खूब सिंह डॉक्टर बी पी एम अमित कुमार के नेतृत्व में पीएचसी नहटौर पर सोमवार को ऑल इंडिया कम्युनिटी हेल्थ वर्करों को ट्रेनिंग दी गई जिससे कि स्वैच्छिक कार्यकर्ता घर घर जाकर टीकाकरण के प्रति जागरूक कर सकें और कोरोना वायरस जैसी महामारी से बचने के लिए उपाय भी बताए गए।
जैसे मास्क लगाना 2 गज की दूरी रखना और अनावश्यक रूप से बाहर निकलना और समय-समय पर टीकाकरण के प्रति जागरूक करना, इन सभी उपायों को स्वैच्छिक कार्यकर्ताओं का बहुत ही सराहनीय कार्य है इस कोरोना वायरस जैसी महामारी के चलाए जा रहे सरकारी अभियान में स्वैच्छिक कार्यकर्ता अपना योगदान दे रहे हैं। महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए सरकार ऑल इंडिया कम्युनिटी हेल्थ वर्कर एसोसिएशन के स्वैच्छिक कार्यकर्ताओं का योगदान ले रही है।
सरफराज़ अहमद की रिपोर्ट


















