बिजनौर – भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष जयवीर पंचवाल ने कैबिनेट मंत्री पंचायत राज विभाग भूपेंद्र चौधरी से मुलाकात कर आगामी पार्टी के कार्यक्रमों के विषय पर चर्चा की। भारतीय जनता पार्टी पर लगातार अपनी सक्रियता निभाते हुए युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष जयवीर पंचवाल का लगातार पार्टी में कद बढ़ता जा रहा है सोमवार को बिजनौर में एक कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री पंचायत राज विभाग भूपेंद्र चौधरी से उन्होंने मुलाकात कर आगामी पार्टी के कार्यक्रमों पर चर्चा की।
साथ ही यह विश्वास दिलाया कि वह पार्टी में लगातार ईमानदारी से काम करते है और करते रहेंगे। उन्होंने मुलाकात के दौरान क्षेत्र की तरक्की के लिए कुछ मांग भी रखी। मांग के दौरान उन्होंने आश्वासन दिलाया कि शीघ्र अति शीघ्र मांग को पूरा किया जायेगा। कार्यक्रम के दौरान यशस्वी जिला अध्यक्ष सुभाष बाल्मीकि, जिला महामंत्री भूपेंद्र चौहान उर्फ बॉबी, विवेक कंडवाल, क्षेत्रीय मंत्री हरजिनदर कौर, शेखर चौहान मंडल महामंत्री, सोहित गुप्ता मंडल उपाध्यक्ष, अभिषेक कोहली आदि अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे है।
मन्दीप जोशी की रिपोर्ट


















