पंजाब नेशनल बैंक की शाखा फुलसन्दा में उपभोक्ताओं की पासबुक में नहीं हो रही एंट्री
बिजनौर- सोमवार को भाकियू तहसील उपाध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में विमल कुमार, कुलदीप कुमार, पदम सिंह, ओमपाल सिंह, शैंकी कुमार, भीष्म सिंह, अरविंद कुमार आदि दर्जनों किसान पंजाब नेशनल बैंक की शाखा फुलसन्दा में पहुंचे तथा आरोप लगाया कि शाखा में विगत कई माह से उपभोक्ताओं की पासबुक में एंटी नहीं हो रही है और न ही बैंक शाखा प्रशासन नवीन पासबुक तक बना रहा है। उन्होंने कहा कि किसान अपनी जरूरत के हिसाब से जमीन को बंधक रखकर किसान क्रेडिट कार्ड बनवाना चाह रहे हैं लेकिन आवेदन करने के बाद भी बैंक प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।
किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि शाखा में दलालों के माध्यम से किसान क्रेडिट कार्ड बनाए जा रहे हैं। उन्होंने बैंक में उपभोक्ताओं के हिसाब से स्टाफ कम होने की बात करते हुए जल्द से जल्द स्टॉफ की नियुक्ति की मांग की। उन्होंने शाखा प्रबंधक रविकांत को समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा। शाखा प्रबंधक रविकांत ने किसानों को अपनी ओर से आश्वस्त करते हुए कहा कि जो भी उनकी शिकायत हैं उन्हें दूर करने का जल्द से जल्द प्रयास किया जाएगा। वहीं भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि बैंक प्रशासन वादा खिलाफी करता है तो उसे विरुद्ध मोर्चा खोला जाएगा।
महकार सिंह तोमर की रिपोर्ट


















