बिजनौर-उत्तरप्रदेश
Trending

पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह की पसंदीदा और भरोसेमंद जर्रार हुसैन और अरविंद पंवार की जोड़ी

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

बिजनौर- जनपद बिजनौर पुलिस में दो ऐसे जांबाज और होनहार सिपाहियों की जिन की जुगलबंदी की मिसाल दी जाती है। यह दोनों गंगा जमुनी तहजीब की एक जीती जागती मिसाल है। जब से इन दोनों की जुगलबंदी बिजनौर वासियों को मिली है तो बिजनौर में होने वाली अपराधिक घटनाओं का खुलासा करने में ज्यादा टाइम नहीं लगता।

अभी हाल ही में बिजनौर में एक सनसनीखेज वारदात का खुलासा करने में इन दोनों ने अपने अनुभव और अपने कर्तव्य के प्रति सजगता दिखाते हुए चाचा भतीजे के डबल मर्डर का खुलासा किया था। लूट, मर्डर जैसे अपराधिक घटनाओं का खुलासा करने में यह दोनों माहिर है। जी हां दोस्तों हम बात कर रहे हैं जर्रार हुसैन और अरविंद पंवार की इन दोनों की जोड़ी बिजनौर के पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह की एक भरोसेमंद जोड़ी है। पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह जो भी सनसनीखेज वारदात होती है उसका खुलासा करने के लिए इन दोनों पर भरोसा दिखाते हुए इन दोनो को ही अपराधिक घटना का खुलासा करने के लिए जिम्मेदारी देते हैं।

यह दोनों पुलिस अधीक्षक के जताए गए भरोसे पर हमेशा खरे उतरते हैं। अपराधियों में इन दोनों का खौफ देखते ही बनता है। अपने फर्ज को यह दोनों बखूबी अंजाम देते हैं। जहां एक और पुलिस पर गंभीर आरोप लगते रहे हैं तथा पुलिस के कार्यों पर सवालिया निशान खड़े होते रहे हैं। तो वही यह दोनों अपने कर्तव्य को पूरी ईमानदारी से निभाते हुए जनता में पुलिस के प्रति विश्वास जगाने का काम करते हैं। जहां यह दोनों अपराधियों के प्रति सख्ती से पेश आते हैं तो वही सज्जन ईमानदार और आम नागरिक के लिए उतनी ही शालीनता और सौम्यता से पेश आते हैं इनका काम करने का तरीका और इनके प्रति जनता का मेंतृक व्यवहार हर किसी का दिल जीत लेता है।

सरफराज़ अहमद की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button