सरकार ने दी बड़ी खुशखबरी, खाते में डालने जा रही इतने हजार, समझें पूरी जानकारी
AIRA NEWS NETWORK – केंद्र सरकार कृषि आंदोलनों के बीच किसानों को खुश करने के लिए नए-नए तरीके आजमा रही है, लेकिन पूरे देश भर में कृषि कानूनों को हटाए जाने को लेकर आंदोलन चल रहा है और यह लगभग 10 महीने से उसी गति से आगे बढ़ रहा है और सरकार और किसानों के बीच कोई भी बात बनती नहीं दिख रही है।
हाल ही में चल रहा है लखीमपुर खीरी कांड पर सियासत और तेजी से गर्म आ रही है यूपी में पूरी तरीके से सियासी हड़कंप मचा हुआ है इसी बीच केंद्र सरकार किसानों को मिलने वाली पीएम किसान सम्मान निधि के तहत दसवीं किस्त खाते में बहुत ही जल्दी डालने जा रही है या किसानों के आंदोलनों के बीच बहुत ही बड़ी खबर आ रही है।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पीएम किसान निधि के तहत मिलने वाले ₹2000 की राशि सरकार कब तक किसानों के खातों में डालने जा रही है इसका सरकारी तौर पर अभी ऐलान नहीं किया गया है लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सरकार 15 दिसंबर 2021 तक पीएम किसान निधि की दसवीं किस्त जारी करने की पूरी योजना बना रही है।
हम आपको बता दें कि अभी तक केंद्र सरकार ने 11.37 करोड़ किसानों के खातों में 1.58 लाख करोड़ रुपए की राशि भेजी है हम बता दें कि अभी तक मोदी सरकार ने इन खातों पर 9वीं किस्त भेज दी है।
पीएम किसान निधि योजना का मकसद
हम आपको बता दें कि पीएम किसान निधि योजना किसानों को आगे बढ़ाने और उनको आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए है जिसमें की सरकार अभी तक किसानों के खातों में ₹2000 की डालने वाली राशि की दसवीं किस्त भी भेजने की तैयारी में है। लगातार कृषि कानूनों को लेकर किसानों की नाराजगी को मद्देनजर रखते हुए पीएम किसान निधि योजना काफी अहम मानी जा रही है।






