किरतपुर – थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। थाने में स्वच्छता अभियान भी चलाया रविवार सुबह होमगार्ड्स करण सिंह तथा गंगाराम को अपनी ड्यूटी को सही तरह से अंजाम देने के लिए कहा और कांस्टेबल विपिन को सही तरह से ड्रेस पहनने के लिए नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर समस्त पुलिस स्टाफ को थाना प्रभारी ने संबोधित करते हुए कहा कि वह जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें तथा अपनी ड्यूटी को सही तरीके से अंजाम दे उन्होंने कहा जो भी पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी को अच्छी तरह से अंजाम देगा उसे इसी प्रकार सम्मानित किया जाएगा। उसके बाद थाने में समस्था अभियान चलाया गया।


















