जलालाबाद में मुस्लिम और हिंदूओ के निर्धनों को कंबल वितरण का कार्यक्रम संपन्न
नजीबाबाद – कंबल वितरण मुख्य अतिथि अनीस विशाल अंसारी भावी प्रत्याशी नजीबाबाद एवं जिला अध्यक्ष कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग बिजनौर द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि अनीस विशाल अंसारी ने अपने संबोधन में कहा की समाज के संपन्न वर्ग का दायित्व है की वह निर्धनों गरीबों बेसहारा विधवाओ को मदद करना ही सच्ची समाज सेवा है, उन्होंने कहा की सभी हिंदू मुस्लिम समाज में गरीबी व्याप्त है! और बिना किसी भेदभाव के जो सब की सहायता करता है
वही समाज में स्थान पाता है, और ईश्वर अल्लाह भी उस पर अपनी विशेष अनुकंपा करता है! कंबल वितरण के कार्यक्रम का संयोजन करने के लिए साकिर हुसैन मोहम्मद जावेद अंसारी मोहम्मद सादिक अब्दुल वाजिद मास्टर अल्ताफ मोहम्मद रिजवान बाबू रईसुद्दीन प्रत्येक वर्ष अपने दिवंगत पूर्वजों, स्वर्गीय हाजी मोहम्मद अख्तर, स्वर्गीय अब्दुल मजीद स्वर्गीय अलीबक्स, स्वर्गीय गुलाम नबी स्वर्गीय मुल्ला नसरुद्दीन आदि तथा कस्बे के अन्य दिवंगतओं की याद मे उनके नाम से कार्यक्रम करके कंबल, लिहाफ का वितरण करते हैं, बधाई के पात्र है, अनीस विशाल अंसारी ने सर्व समाज के धनाढ्य वर्ग से भी इस तरह के कार्य करके लोगों की सहायता करने को आह्वान किया।
कार्यक्रम में इलियास अंसारी, दिलशाद अहमद, जाकिर हुसैन, मोहम्मद जावेद, मोहम्मद सादिक, अब्दुल वाजिद, मास्टर अल्ताफ, बाबू रईसुद्दीन, मोहम्मद रिजवान, मास्टर अकरम, मौलाना रईस अहमद, इरशाद मेंबर, शोएब मेंबर,मोहम्मद उस्मान, यूनुस ठेकेदार, मुन्ने, असलम,अरशद, तस्लीम कुरैशी, नेहाल,ताहिर, आदि ने हिस्सा लिया।
सरफ़राज़ अहमद की रिपोर्ट


















