ब्रेकिंग न्यूज़
Trending

मैनपुरी में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने सपा विधायक के बयान की घोर निंदा

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – गुरुवार को नगर पंचायत कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने चेयरमैन प्रतिनिधि सरितकांत भाटिया के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी पर सपा विधायक के बयानों की निंदा की। मीडिया से बात करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी की पशु से तुलना सदर विधायक राजू यादव की ओछी मानसिकता दर्शाती है। पूर्व में भी सदर विधायक व भोगांव विधानसभा से पूर्व विधायक आलोक शाक्य का समाजवादी पार्टी के ही एक एमएलसी के परिवार के संबंध में अपशब्दों का प्रयोग करते हुए वायरल ऑडियो यह बताता है कि सपा के नेताओं की भाषा का क्या स्तर है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री की पशु से तुलना निंदनीय है। सदन का सदस्य होने के नाते सदर विधायक को मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए।

प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए बयान का भी जिक्र किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक विरोध जरूर होता है लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि मानवीय मूल्यों को भी दरकिनार कर दिया जाए। भाजपा ने अपराधियों को जेल भेजने का काम किया है चाहे अतीक अहमद हों या मुख्तार अंसारी हो आज जेल में है। प्रेसवार्ता में चेयरमैन प्रतिनिधि अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के प्रदेश महासचिव संगठन सरितकांत भाटिया ने कहा कि वैश्य समाज के कैबिनेट मंत्री के ऊपर सपा के सदर विधायक की टिप्पणी निंदनीय है। आगामी चुनाव में वैश्य समाज अपने नेता के अपमान का बदला लेगा और बटन दबाकर जवाब दिया जाएगा।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button