बिजनौर-उत्तरप्रदेश
Trending

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम मोदी सपोर्टर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष से की मुलाकात

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

बिजनौर – टीम मोदी सपोर्टर संघ भारत के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पारस जैन ने बताया की संगठन के जयकरन सिंह टीम संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली पीएमओ ऑफिस में मंगलवार को मुलाकात की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टीम मोदी सपोर्टर संघ संगठन के बारे में जयकरन सिंह ने विस्तार पूर्वक जानकारी दी संगठन सरकार की नीतियों को आमजन तक पहुंचा रहा है ताकि लोग सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठा सकें वही उन्होंने बताया टीम मोदी सपोर्टर के भारतवर्ष में करोड़ लोग सदस्यता ले चुके हैं और हमारे साथ जोड़कर कार्य कर रहे हैं ।

जिसपर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने टीम मोदी सपोर्टर संघ के कार्यकर्ता व् पदाधिकारियों को धन्यवाद कहा है माननीय प्रधानमंत्री जी ने आगे कहा कि अगर टीम मोदी सपोर्टर संघ कोई भी बड़ा कार्यक्रम करेगा तो मैं उसमें जरूर सम्मिलित होंगा राष्ट्रीय अध्यक्ष जयकरन सिंह ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त किया ।

आगामी चुनाव मिशन 2022 उत्तर प्रदेश के बारे में जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यूपी में चुनाव होना है जितने भी संगठन में कार्यकर्ता व पदाधिकारी हैं तन, मन से लग जाए आगामी चुनाव 2022 में फिर से भाजपा को विजय दिलवाए। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रचार मंत्री मनुपाल बंसल, राष्ट्रीय महामंत्री अशोक सक्सेना, राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी पारस जैन,राष्ट्रीय युवा मोर्चा अध्यक्ष मनीष चौधरी, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा पूर्णिमा पांडे, राष्ट्रीय सचिव संजय गुर्जर आदि ने जयकरन सिंह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पर बधाई दी ।

राजेश सिंघल की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button