Gold price will cross 50k rupees level by diwali know if buy now how much will be profit in 1 week achs

[ad_1]
नई दिल्ली. त्योहारों के बीच जारी तेजी के बाद सप्ताह के दूसरे दिन यानी 26 अक्टूबर 2021 को सोने की कीमतों (Gold Price) में 5 रुपये प्रति 10 ग्राम की मामूली कमी आई. इससे दिल्ली सर्राफा बाजार में गोल्ड 47,153 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. वहीं, चांदी के दाम (Silver Price) भी बीते दिन 287 रुपये की कमी के साथ 64,453 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुए. इस मामूली उठापटक के बीच कहा जा रहा है कि गोल्ड में निवेश कर सिर्फ एक हफ्ते के भीतर यानी दीपावली तक तगड़ा मुनाफा (Big Profit) कमाया जा सकता है. आइए जानते हैं कि विशेषज्ञों की ऐसी धारणा की क्या वजह है?
कब तक पहुंचेगा 50 हजार रुपये तौला?
गोल्ड की मौजूदा कीमतों को देखते हुए निवेशकों के बड़े धड़े और ज्वैलरी खरीदने वालों के सामने ये सवाल है कि अभी सोने में निवेश (Gold Investment) करना चाहिए या थमना चाहिए. अगर विशेषज्ञों की मानें तो पिछले कुछ समय से सोने के भाव में लगातार तेजी (Gold Price Increased) का रुख बना हुआ है. अगर सोने में खरीदारी को लेकर ऐसी ही मजबूत धारणा बनी रही तो दीवाली (Diwali 2021) तक गोल्ड का भाव 50,000 रुपये के स्तर तक पहुंच सकता है. दूसरे शब्दों में कहें तो मौजूदा भाव पर खरीदारी करें तो हर 10 ग्राम पर 2,500 रुपये से ज्यादा की कमाई की जा सकती है.
गोल्ड की कीमतों में क्यों आएगी तेजी?
सोने की कीमतों में हालिया दिनों में डॉलर में आई कमजोरी (Weaken Dollar) के कारण बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इसके अलावा त्योहारी सीजन में आम उपभोक्ताओं की ओर से बढ़ी मांग (Gold Demand) का असर भी सोने की कीमतों पर नजर आ रहा है. भारत में कोरोना महामारी के बाद एकबार फिर सोने का आयात (Gold Import) बढ़ा है. वहीं, सोने के हाजिर बाजार में भी कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है. साथ ही सोने को वैश्विक रुझान का भी फायदा मिल रहा है. वहीं, अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड का यील्ड (US Bond Yield) बढ़ने से भी सोने के दाम को समर्थन मिल रहा है. यही नहीं, कच्चे तेल के भाव (Crude Oil Prices) में तेजी से भी गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है.
ये भी पढ़ें- 7th Pay Commission: वित्त मंत्रालय ने सरकारी कर्मियों के लिए 31 फीसदी महंगाई भत्ता 1 जुलाई 2021 से किया लागू
लंबी अवधि में कैसा रहेगा सोने का रुख
कोरोना वायरस महामारी के कारण आपूर्ति श्रृंखला में ज्यादातर कमोडिटीज में तेजी दर्ज की गई है. अब इस सूची में सोने का नाम भी जुड़ सकता है. कनाडा के गोल्ड कॉर्प इंक के साथ काम कर चुके डेविड गारोफॉलो (David Garofalo) और रोब मैक्विन (Rob McEwen) के मुताबिक, जल्द ही सोने की कीमतों में तेजी आती दिख सकती है. इसकी कीमतें 3000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती हैं, जो अभी 1,800 डॉलर के आसपास हैं. वहीं, मैक्विन का ये भी कहना है कि लंबी अवधि में सोना 5000 का डॉलर का स्तर भी छू सकता है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Business news in hindi, Earn money, Gold business, Gold ETF, Gold hallmarking, Gold investment, Gold price, Gold price News, Gold Rate, Investment and return
Source link


















