नजीबाबाद-बिजनोर-उत्तरप्रदेश
Trending
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ने की चर्चा
नजीबाबाद – भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष आदरणीय सुभाष वाल्मीकि जी आज वरिष्ठ भाजपा नेता चौधरी ईशम सिंह जी के आवास पर पहुंचे वहां पर आगामी विधानसभा चुनाव मैं सभी कार्यकर्ताओं से मिलकर नजीबाबाद विधानसभा में भाजपा का विधायक जिताने हेतु संपर्क अभियान में लगे हैं उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर भाजपा सरकार की नीतियों को और योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करें ताकि आमजन योजनाओं का ज्यादा लाभ उठा सके।
उन्हें जानकारी हो योजना के संबंध में आमजन को जागरूक करें ताकि नजीबाबाद विधानसभा सीट जीती जा सके चौधरी ईशम सिंह जी के आवास पर नगर अध्यक्ष मुकुल रंजन दीक्षित जी,महामंत्री अतुल रूहेला जी,जिला मंत्री किसान मोर्चा शोभित चौधरी जी, जिला मीडिया प्रभारी भाजपा पिछड़ा मोर्चा अरविंद विश्वकर्मा जी आदि के साथ चर्चा मंत्रणा की।
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















