अनूठी पहल : जिला कारागार में संचालित होने जा रही लाईब्रेरी को दान की 130 किताबें
मुजफ्फरनगर – नई दिशाऐं वैलफेयर सोसाइटी, मुजफ्फरनगर संस्था के अध्यक्ष श्री शरद शर्मा द्वारा जिला कारागार, मुजफ्फरनगर में यथाशीघ्र संचालित होने जा रही लाईब्रेरी हेतु लगभग 130 धार्मिक, शिक्षाप्रद, सांस्कृतिक आदि से सम्बन्धित पुस्तकें प्रदान की गयी है। सहयोग के रूप में सविता वर्मा ‘गजल’ (अध्यक्ष, शब्द संसार संस्था) का सहयोग भी रहा। इस मौके पर संस्था के संस्थापक श्री नादिर राणा, श्री हुसैन अहमद, उपाध्यक्ष मौजूद रहे।
इस अवसर पर जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने नई दिशाऐं वैलफेयर सोसाइटी, मुजफ्फरनगर संस्था का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि हमारा एवं अन्य समाजिक संस्थाओं का मूल उद्देष्य यही होता है कि कारागार में निरूद्ध बंदियों का सही मार्गदर्शन किया जाये, जिसमें धार्मिक पुस्तकें आदि सहयोगी होगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से जेलर श्री कमलेश सिंह, उप जेलर श्री सुरेन्द्र मोहन एवं अन्य कारागार स्टाफ उपस्थित रहा। वहीं उन्होंने कहा अगर किसी सज्जन के पास है अगर वह दान करना चाहते हैं, धार्मिक, शिक्षाप्रद, सांस्कृतिक आदि से सम्बन्धित पुस्तकें जिला कारागार को आप भी कर सकते हैं दान।
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















