बिजनौर – नेहरू युवा केंद्र बिजनौर के तत्वधान में वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत आकू ब्लॉक के ग्राम खोसपुरा के उत्कर्ष युवा क्लब द्वारा सार्वजनिक स्थान पर पौधारोपण किया गया। इस दौरान युवा क्लब के सदस्यों द्वारा ग्रामवासियों को पेड़ पौधों के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उन्होंने बताया कि जितना महत्वपूर्ण पेड़ पौधों को लगाना है।
उससे ज्यादा महत्वपूर्ण उनका संरक्षण करना है।उन्होंने पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिये ग्रामवासियों से हर वर्ष कम से कम एक पौधा लगाने एवं उसका संरक्षण करने का आह्वान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विनय कुमार, आशीष कुमार, पुनीत कुमार, विश्वास कुमार एवं सुमित कुमार आदि युवाओं का सराहनीय योगदान रहा।
रिपोर्ट : महकार सिंह तोमर


















