नशे के सौदागरों की भी लगातार हो रही गिरफ्तारी

अल्मोड़ा- सल्ट पुलिस ने 10.339 किलोग्राम गांजे के साथ चार तस्करों को किया गिरफ्तार
- श्री पंकज भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा* द्वारा सभी थाना चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध रूप से गाँजा/चरस व अन्य नशीली पदार्थो की तस्करी कर रहे तस्करों पर कार्यवाही करने के निर्देश पर दिनांक- 09.07.2021 को उ0नि0 गिरीश चन्द्र पंत. ने दौराने चैकिंग पैंसिया सल्ट के पास DL03CCM 2992 मारूति सुजूकी से
- 1- पीयूष पुत्र जय प्रकाश उम्र-24 वर्ष निवासी बीएसएनएल कालौनी ग्रेटर कैलाश पार्ट 1 नई दिल्ली,
- 2- इशान्त पुत्र बंशी लाल उम्र 32 वर्ष निवासी गोविन्दपुरी कालकाजी दिल्ली,
- 3- नरेश पुत्र बृजभान निवासी गोविन्दपुरी कालकाजी दिल्ली उम्र-31 वर्ष,
- 4- रोहित पुत्र फूल चन्द्र उम्र-26 वर्ष निवासी ब्रह्मपुरी चागरान दादरी गौतमबुद्ध नगर नोएडा के कब्जे से अवैध गांजा कुल 10.339 किलोग्राम कीमत ₹ 51695.00 परिवहन करते हुए बरामद करने पर थाना सल्ट में मु0 अ0 सं0 12/21 धारा 8/20/60 एन0डी0पी0एस0 एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की है।
उक्त संबंध में थानाध्यक्ष सल्ट धीरेन्द्र पंत ने बताया कि उपरोक्त अभियुक्तगण प्राइवेट नौकरी करते हैं, तथा सराईखेत से गांजा एकत्र कर दिल्ली ले जा रहे थे। जिन्हें गिऱफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारी टीम
- उ0नि0 गिरीश चंद्र पंत
- आरक्षी जीवन सिंह ग्वाल
- हो0 गार्ड0 मनोज शर्मा
- हो0 गार्ड0 विजय नैनवाल
कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने धारदार हथियार से वार करने वाले 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
दिनांक 08.07.2021 को कोतवाली अल्मोड़ा को डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि जगदीश चन्द्र निवासी तल्ला ओढ़खला राजपुरा के घर में एक व्यक्ति के बदनियती से घुसकर गाली गलौच करने एवं धारदार हथियार से वार कर घायल करने की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा श्री अरुण कुमार द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मौके उ0 नि0 श्री अमरपाल सिंह को मय का0 धनीराम तथा का0 मनोज मेहरा को मौके पर भेजा गया।
अभियुक्त पंकज कुमार उम्र-30 वर्ष पुत्र हीरालाल निवासी झिरौली पो0 जनौटी पालड़ी थाना झिरौली बागेश्वर को मय एक अदद अवैध खुखरी के गिरफ्तार कर कोतवाली अल्मोड़ा में मु0अ0सं0 62/21 धारा 458/324/504/506 भा0द0वि0 एवं 4/25 शस्त्र अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी।
शराब के नशे में खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर चौखुटिया पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिऱफ्तार
दिनांक 09-07-2021 को श्री अशोक कांडपाल थानाध्यक्ष चौखुटिया द्वारा दौराने वाहन चैकिंग स्थान भटकोट में वाहन संख्या-UP16FT-9620 को चैक किया गया जिसे चालक विक्रम सिंह पुत्र भवान सिंह निवासी ग्राम सिमलखेत तहसील चौखुटिया जिला अल्मोड़ा उम्र 38 वर्ष नशे शराब में खतरनाक तरीके से बिना कागजात के चलाता हुआ पाया गया।
चालक को शराब के नशे में खतरनाक तरीके से वाहन चलाकर अपनी तथा अन्य लोगों की जान जोखिम में डालने पर गिरफ्तार कर मेडिकल परीक्षण कराया गया, तथा वाहन को सीज कर चालक के डी0एल0 निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई है।
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















