पटवारी रुचि शर्मा का अपने कार्य के प्रति कठिन परिश्रम चर्चा का विषय
सदर तहसील बिजनौर के क्षेत्र ग्राम अकबरपुर देवीदासवाला की पटवारी रुचि शर्मा का अपने कार्य के प्रति कठिन परिश्रम चर्चा का विषय बना हुआ है जिसकी क्षेत्रवासियों द्वारा प्रशंसा भी की जा रही है क्योंकि रुचि शर्मा द्वारा अपने पद का दुरुपयोग नही किया जा रहा है क्षेत्रवासियों से भी मधुर भाषा में वार्ता की जाती है।
जिस क्षेत्रवासी की जो भी समस्या होती है उसका तत्काल प्रभाव से समाधान किया जा रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना था कि सरकार द्वारा जो भी योजनाएं लागू की जाती है रुचि शर्मा द्वारा हम सबके बीच पंचायत करके विस्तार से योजनाओं के विषय मे जानकारी दी जाती है। रुचि शर्मा द्वारा अपनी ज़िम्मेदारीयो को बखूबी निभाया जा रहा है। रुचि शर्मा ने कहा कि मेरा हमेशा एक लक्ष्य रहा है कि में ग्रामीण क्षेत्रवासियों की हर सम्भव मदद कर सकूं क्योंकि सर्वाधिक कठिन परिश्रम का कार्य ग्रामीण क्षेत्रवासी ही करते हैं।


















