उप डाकघर के पोस्टमास्टर पर स्थानीय खाताधारकों ने लगाए गंभीर आरोप
बराकर:आसनसोल नगर निगम के वार्ड नंबर 69 अंतर्गत बेगुनिया बाजार के लायकपाड़ा उप डाकघर के पोस्टमास्टर पर स्थानीय खाताधारकों ने गंभीर आरोप लगाते हुए मैच्यूरिटी का पैसा देने मे देरी करना तथा काम के बदले नगदी पैसा मांगने का आरोप लगाया ।
इस अवसर पर खाताधरक अमल राय ने बताया कि उक्त पोस्ट ऑफिस मे लोगो की जमा की गई राशि का समय पूरा होने के बाद भी उनका पैसा नही मिल रहा है ।इसी क्रम मे दो तीन माह अधिक समय गुजर गया है ।उनका कहना है कि जिसका 60 हजार रुपया मैच्यूरिटी होकर मिलने वाला है ।उस ब्यक्ति का ये लोग 58 हजार दिखा रहे है तथा कहते है कि जल्दी लेना है तो 50 हजार ले लो अगर पूरा 60 हजार लेना है तो समय लगेगा ओर काफी कागजी कारवाई करना पड़ेगा ।

जिससे उपस्थित लोगों मे गुस्सा फूट पड़ा कि हमलोग अपना पैसा कम क्यो लेंगे ।उन्होंने आरोप लगाया है कि यहां काफी संख्या मे हर रोज ग्राहक आते है ओर उनका कोई काम नही होता है ।डाकघर के स्टाफ भी देर से काम पर आते है ।इस दौरान आक्रोशित खाता धारियों ने नारा लगाते हुए प्रदर्शन किया । इस अवसर पर बेगुनिया पोस्ट ऑफिस के पोस्ट मास्टर अरुण दास ने कहा कि 22 तारिक से सर्वर ठीक से काम नही कर रहा है ।लिंक फैल रहने के कारण लोगो के काम काज मे देर हो रहा है ।


















