ब्रेकिंग न्यूज़न्यूज़
परिवारिक विवाद में व्यापारी ने कनपटी पर मारी गोली, हालात गंभीर
नजीबाबाद में गुरुद्वारे के समीप किराए के मकान में रहने वाले मनोज गोयल ने सोमवार को शाम परिवारिक विवाद के चलते अपने सिर में गोली मार ली, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस ने मौके से एक रिवाल्वर एक कारतूस बरामद किया, एसपी सिटी व सीओ ने घटनास्थल का दौरा कर मामले की जांच के आदेश दिए।
वही घायल व्यापारी को गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। घटना से परिजनों में हड़कंप मच गया, जिस समय यह घटना घटी उस समय घर पर मां सरिता गोयल और पत्नी नीलम गोयल घर में मौजूद थी पुलिस पूछताछ में पता चला है काफी समय से मनोज गोयल मानसिक तनाव में थे
यहां गौर करने वाली बात यह है ऐसा क्या हुआ के मनोज गोयल इतने तनाव में रहने लगे कि उन्होंने अपनी जीवन लीला ही समाप्त करने की ठान ली अभी पुलिस जांच कर रही है देखते हैं जांच में क्या निकल कर आता है


















