उत्तराखंड
Trending

एक बार फिर मदद का हाथ बढ़ाया थाना सतपुली खाकी ने

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

थाना सतपुली- जनपद पौड़ी पुलिस द्वारा लगातार मानवीय संवेदनाओं को समझने वाले अनेकों कार्य किये जा रहे हैं।जंहा पर खाकी हर वह कार्य करती हुई दिख रही है। जिससे किसी जरूरतमंद की मदद हो सके।ऐसा ही एक मामला थाना सतपुली क्षेत्र का है जंहा पर आज एक बुजर्ग महिला श्रीमती शाकम्बरी देवी (उम्र- 60 वर्ष)पत्नी स्व0 बलबीर सिंह निवासी बेरीधार ग्राम कुल्हाड़ थाना सतपुली पहुचीं, और अपनी समस्या की आपबीती थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल को सुनाते हुए बताया की।

वह अपने घर पर अकेली रहती है और विधवा महिला है,तथा आजीविका का भी कोई साधन नही है, और विगत दिनों हुई भारी बारिश के कारण से मेरा पुश्तेनी घर छतिग्रस्त हो रहा है। जिसमे लगातार हो रही बारिश के कारण से छत टपक कर पानी घर के अंदर आ रहा है, जिस पर थानाध्यक्ष द्वारा बुजुर्ग महिला की बात को गम्भीरता ओर मानवीयता से समझने के पश्चात तुरन्त ही स्थानीय बाजार से महिला के घर को बारिश से बचाव के लिये तिरपाल खरीदा गया।

पुलिस टीम के साथ करीब एक किमी0 पैदल चढ़ाई चढ़कर ग्राम कुल्हाड में मोके पर जाकर बुजर्ग महिला के पुश्तेनी घर को दुरस्त किया गया। औऱ साथ ही महिला को राशन किट भी दी गयी।पुलिस द्वारा की गयी मदद पर बुजुर्ग शाकम्बरी देवी द्वारा भावुक होकर थाना सतपुली का सह्रदय धन्यवाद ज्ञापित किया गया है।

पुलिस टीम में का0 देशराज और अर्जुन शामिल रहे लगातार अपने कार्य से आमजन के बीच में एक अलग पहचान बना चुके सतपुली थानाध्यक्ष सन्तोष पैथवाल लगातार आमजन की मदद करते चले आ रहे हैं। पुलिस विभाग में बहुत कम लोग ऐसे हैं जो अपनी तनख्वाह मैं से भी लोगों की सेवा में खर्च कर देते हैं कोविड-19 को लेकर भी लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

वही नशे से होने वाले नुकसान को युवा पीढ़ी को समझा रहे हैं जागरूक कर रहे हैं वहीं थाना अध्यक्ष का कहना है हर तरीके से सतपुली पुलिस आपके साथ हैं कहीं भी गलत कार्य होता देखें तो उसकी सूचना हम तक पहुंचाएं ताकि गलत काम करने वाले को उसकी सही जगह पहुंचाया जा सके।

राजेश सिंघल की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button