ब्रेकिंग न्यूज़
Trending

होमगार्ड ने पकड़वाई 12 करोड़ की ड्रग्स,सरकार ने बनाया कांस्टेबल

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

असम – एक होमगार्ड की जमकर चर्चा की जा रही है। होमगार्ड ने ड्रग डीलरों से रिश्वत लेने से इनकार कर दिया था और पुलिस को 12 करोड़ के हाई ग्रेड क्रिस्टल मेथामफेटामाइन (crystal methamphetamine) की बरामदगी में मदद की थी। होम गार्ड को अब कांस्टेबल के रूप में नियुक्त किया जाएगा। 24 जून को हिमंत बिस्वा सरमा मंत्रिमंडल ने बोर्सिंग बे (Borsing Bey) को असम पुलिस में एक कांस्टेबल के रूप में नियुक्त करने का निर्णय लिया है।

राज्य के पुलिस महानिदेशक भास्कर ज्योति महंत ने कहा “खुशी है कि होमगार्ड बीई को रिश्वत से इनकार करके ईमानदारी की मिसाल पेश की और उन्हें पुरस्कार के रूप में एक कांस्टेबल के रूप में नियुक्त किया गया है। राज्य के पुलिस प्रमुख ने 21 जून को तीन किलो मेथामफेटामाइन जब्त करने में मदद करने के बाद कार्बी आंगलोंग जिले के डिल्लई पुलिस स्टेशन से जुड़े बे को पुरस्कृत किया था।

होमगार्ड ने मणिपुर से आ रहे एक ट्रक को रोकने और crystal methamphetamine की गोलियां बरामद करने में अहम भूमिका निभाई थी. बाद में गिरफ्तार किए गए तमिलनाडु की दो महिलाओं और मणिपुर के एक व्यक्ति ने उन्हें जाने देने के लिए भारी रिश्वत की पेशकश की थी। पुलिस के सहायक के रूप में कार्यरत एक होमगार्ड को मामूली राशि का भुगतान किया जाता है।

असम में कुछ मानदंडों के आधार पर एक होमगार्ड का कार्यकाल हर छह महीने में बढ़ाया जाता है। कैबिनेट के फैसलों पर गुवाहाटी में मीडियाकर्मियों को जानकारी देते हुए असम के कैबिनेट मंत्री पीयूष हजारिका ने बताया कि बोरिंग बे को आज से असम पुलिस में कांस्टेबल के रूप में नियुक्त किया गया है.

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button