ब्रेकिंग न्यूज़
Trending

अब अस्पताल में बच्चे के जन्म होते ही बन जायेगा आधार कार्ड, जानिये कैसे ?

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – आधार कार्ड बनाने वाली संस्था UIDAI ने देश में नई पहल शुरू की है। जिसमें नवजात शिशु को जन्म के साथ ही अस्पताल में Aadhaar Enrolment देने की तैयारी है। इसके लिए UIDAI और अस्पतालों ने तैयारी भी शुरू कर दी है। जिसके जरिए UIDAI सभी देशवासियों का आधार कार्ड सुनिश्चित करना चाहती है। आपको बता दें अभी तक नवजात बच्चों का आधार तैयार नहीं किया जाता था। क्योंकि बच्चों के बायोमेट्रिक में उम्र के साथ काफी बदलाव आते हैं। लेकिन अब जन्म के साथ ही नवजात शिशु को Aadhaar Enrolment मिल जाएगा। आइए जानते हैं UIDAI की इस नई पहल के बारे में…

गर्ग ने बताया कि 99.7 फीसदी वयस्क आबादी को आधार के तहत रजिस्टर्ड कर लिया गया है. UIDAI ने 131 करोड़ आबादी को Aadhaar के लिए रजिस्टर किया है. अब इसका लक्ष्य नवजात शिशुओं का रजिस्ट्रेशन कराना है.

कैसे किया जाएगा शिशुओं को रजिस्टर –

उन्होंने कहा कि नवजात शिशुओं को जन्म के समय उनकी तस्वीर क्लिक कर आधार कार्ड (Aadhaar Card) प्रदान किया जाएगा. UIDAI के सीईओ ने कहा कि हम पांच साल से कम उम्र के बच्चों का बायोमेट्रिक्स नहीं लेते हैं, लेकिन हम माता-पिता में से किसी एक के साथ इसे लिंक करते हैं. पांच साल की उम्र पार करने के बाद बच्चों का बायोमेट्रिक्स लिया जाएगा.

ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ा जा रहा आधार से –

सौरभ गर्ग ने कहा कि हम अपनी पूरी आबादी को आधार नंबर देने की कोशिश कर रहे हैं. पिछले साल हमने रिमोट इलाकों में 10,000 शिविर आयोजित किया था, जहां हमने 30 लाख लोगों को Aadhaar के लिए रजिस्टर्ड किया.

उन्होंने बताया कि हमने 2010 में अपना पहला Aadhaar नंबर इश्यू किया था. शुरू में हमारा ध्यान लोगों को इससे जोड़ने का था, लेकिन अब हमारा ध्यान इसे अपडेट करने में है. हर साल लगभग 10 करोड़ लोग अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर आदि अपडेट कराते हैं. अभी तक 140 करोड़ बैंक अकाउंट में से 120 करोड़ बैंक अकाउंट को Aadhaar से जोड़ा गया जा चुका है.

बच्चों के लिए भी जरूरी है आधार –

बच्चों के लिए भी आधार कार्ड (Aadhaar Card) बेहद जरूरी डॉक्यूमेंट है. स्कूल में एडमिशन या किसी सरकारी योजना में उनके रजिस्ट्रेशन के लिए इसकी जरूरत होती है. 5 साल से कम आयु के बच्चों के लिए UIDAI ने बायोमेट्रिक डिटेल्स की अनिवार्यता हटा दी है. अब कोई भी पैरेंट्स इस आसान सी प्रक्रिया को अपनाकर अपने बच्चे का आधार कार्ड बनवा सकते हैं. आपको बता दें कि UIDAI ने बच्चों के आधार कार्ड को ‘बाल आधार कार्ड’ नाम दिया है और यह नीले रंग का होता है.

SOURCE

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button