ब्रेकिंग न्यूज़

नई सोच बदलता चाय का बागान

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – शायद ही ऐसा कोई देश हो जहाँ के लोग चाय न पीता हो, जिस चाय की तेज़ कड़कदार खुशबू से दुनिया के कई करोड़ लोग रोज तरोताज़ा होते है, उस चाय बनाने वाले श्रमिकों का जीवन उस चाय की पत्ती समान है जो चाय छाकने के बाद उसे फेंक दिया जाता है।

अटीयाबाड़ी चाय बागान के निवासी अमर झा कहते है कि ” चाय बगानों में काम करने वाले लोगों को 60 बर्षो के लिए अपना शरीर मैनेजमेंट के हाथों जिम्मा देना पड़ता है। मैनेजमेंट 60 बर्षो में शरीर का सारा कुछ निकाल लेते है सिर्फ खोखली शरीर बचता है, इसलिए यहाँ के लोग रिटायर्ड के बाद ज्यादा दिनों तक जिंदा नही बच पाते।”

चाय बागानों में लंबे समय तक शोषण करने के लिए यहाँ के लोगों को हरेक मानवीय सुविधाओं से अलग रखा गया है, जैसे यहाँ आज तक यूनिवर्सिटी, मेडिकल कॉलेज, iti आदि कुछ भी नही। यहाँ के लोगो का बौद्धिक विकास ना हो इसलिए यहाँ के लोगो को शिक्षा से दूर रखा गया है, शारीरिक विकास ना हो इसलिए यहाँ मजदूरी बस जीने और काम करने लायक रखा गया है, यहाँ मैनेजमेंट के काले कानून छोड़ कोई दुशरा कानून नही है।

इस महामारी में एक तरफ जहां लोग खुद को तालाबंदी करने में लगे है वही चाय बागानों में लाखों मजदूरो को अपने जान की बाजी लगाकर रोज बगानों में कड़ी मेहनत करना पड़ रहा है, क्योंकि कोरोना महामारी से लड़ा जा सकता है पर भूख की महामारी से कोई जीत नही सकता।

“शिक्षा एवं एकता को आधार बनाकर पूरा संसार को बदला जा सकता है और अगर किसी को ज्यादा समय के लिए शोषण करना हो तो उसे शिक्षा से वंचित कर दो।”

चाय बगानों या विश्व के किसी के ऊपर लंबे समय तक शोषण का कारण ही है अशिक्षा, पर अब यहाँ के लोग भी इस बात को समझ चुके है, इसलिए चाय बागानों के कुछ जुझारू एवं शिक्षित युवा समझ चुके है कि अब नई सोच से ही बदलाव आ सकता है।

इसलिए ‘उत्तर बंगाल चाय श्रमिक संगठन’ और ‘प्रयत्न’ संगठन मिलकर दिनाँक 12/06/21 से किचेन कम्युनिटी की शुरुआत कर चुके है, ये किचेन हेल्पिंग हैंड्स चैरिटेबल ट्रस्ट और बोम्बई सर्वोदय फ़्रेंडशिप सेंटर द्वारा समर्थित है।

इस प्रोजेक्ट को बनाने में मुख्य भूमिका निभाया है डॉ जॉय प्रफुल लकड़ा(ubcss, paryatn) क्रिस्टी नाग पीएचडी रिसर्च टीआईएसएस मुंबई (Prayatn), अनिल हेब्बार, (मुंबई एडवोकेट लारा जेसानी मुंबई) पूनम कुजूर (MA TISS MUMBAI) अजय लकड़ा (ma, tiss गौहाटी)किरण लकड़ा, सूरज उराँव विश्वजीत तिर्की, रुणाल उराँव ,फुलमुनि मुंडा , जोगिता उराँव ,क्रिश्चियन खड़िया, दीपन कुजूर

कम्युनिटी किचन का मुख्य उद्देश्य है कि कोविड संक्रमित व्यक्ति को महीने भर पोष्टिक आहार मुहैया करना, ये पूरे डुआर्स अंचल में बिल्कुल नया कॉन्सेप्ट है, क्योंकि चाय बागानों में स्वास्थ्य पर बिल्कुल भी कम ध्यान दिया जाता है, यहाँ मजदूरी मात्र 202 होने के कारण यहाँ के लोग पोष्टिक आहार का ठीक से प्रबंध नही कर पाते परिणामस्वरूप यहाँ के लोग ज्यादा बीमार पड़ते है।

शुरुआती दौर में जलपाईगुड़ी जिला के मेंटली ब्लॉक के नागेश्वरी चाय बागान, बरादिघी चाय बागान, मेंटली चाय बागान, चिलौनी चाय बागान में कोविड मरीजों तक खाना पहुँचाया जा रहा है। कोविड मरीजो के लिए पौष्टिक तत्वों में अंडा, दूध, केला, सब्जी, सुप और चना है।

उत्तर बंगाल चाय श्रमिक संगठन के अध्यक्ष क्रिस्चियन खड़िया जी कहते है कि ” चाय बागानों में घर-घर समस्याएं हैं, यहाँ कम्युनिटी किचन का कॉन्सेप्ट लाना हमलोगों के लिए भी चैलेंजिंग था, क्योंकि यहाँ हमे हर सामान जोड़ना पड़ता है और सोशल डिस्टेंस का भी ख्याल रखना है, कम्युनिटी किचन की शुरुआत हम चार-पाँच बागानों से कर रहे है अगर इसकी जरूरत और भी बागानों में होगी तो वहाँ भी कम्युनिटी किचन की सुरुवात किया जाएगा, ताकि इस महामारी में चाय श्रमिकों को ज्यादा नुकसान ना हो।”

वही प्रयत्न के सदस्य और मुम्बई TISS में MA की पढ़ाई कर रहे किरण लकड़ा जी से फ़ोन पर हुई और वे कहते है कि ” कम्युनिटी किचन चाय बगानों में इसलिए महत्वपूर्ण हो जाता है कि चाय बगानों में मजदूरी बहुत कम है और जिन मजदूरो को कोविड संक्रमण है उन्हें बागान के तरफ से मजदूरी नही दिया जाता, वैसे में दो वक्त का खाना जुगाड़ करना मुश्किल होता है पोष्टिक आहार तो दूर की बात है, यहाँ के लोग जितना मेहनत करते है उनके अनुसार भोजन ना के बराबर मिलता है।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button