AIRA NEWS NETWORK – महिला से अश्लील बातें करना मजनू को पद महेगा पुलिस ने मजनू को दिखाई हवालात की रास्ता उक्त मामला थाना विसुनगढ़ के ग्राम नगला बरी का है। उलेखनीय है थाना क्षेत्र की अनीता पत्नी राम रतन वर्मा निवासी नगला बरी ने गांव के ही निवासी जय वीर पुत्र दया राम के खिलाफ पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई पीड़िता ने बताया हमारे पति मेहनत मजदूरी का काम करते हैं जो बाहर रहकर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं l घर पर हम अकेले रहते हैं l
जब हम घर से बाहर जाते हैं जय वीर आए दिन अभद्रता की बात करता है l हमें रास्ते में रोककर प्यार करने की बात कह कर हमें परेशान करता है l हमने कई बार उसको मना किया वह मानने को तैयार नहीं l महिला उस युवक से काफी परेशान है l पीड़ित महिला ने थाना पहुंचकर प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की पीड़ित महिला की शिकायत पर थाना प्रभारी ने मजनू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।




























