नजीबाबाद-बिजनोर-उत्तरप्रदेश
Trending

P.W.D गेस्ट हाऊस नजीबाबाद में भाजपा जन सुनवाई दिवस कार्यक्रम आज हुआ संपन्न

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – P.W.D गेस्ट हाऊस नजीबाबाद में समस्याओं के समाधान हेतु जन हित में सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के आधार पर भाजपा जन सुनवाई दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा की वरिष्ठ टीम मौजूद रही जिसने प्राप्त समस्याओं का संबंधित अधिकारी से वार्ता कर समाधान कराने का प्रयास किया।

आज जन सुनवाई दिवस कार्यक्रम में पांच शिकायतें प्राप्त हुई

  • 1- एक महिला के पुस्तैनी मकान को एक दबंग व्यक्ति द्वारा बेचे जाने की शिकायत।
  • 2- एक व्यक्ति ने अपने बिजली के बिल में भारी बढ़ोतरी की शिकायत रखी।
  • 3- कस्बा भनेड़ा से बसेड़ा मार्ग को पी डबलू डी द्वारा ठीक किये जाने की समस्या दर्ज की गई।
  • 4- एक व्यक्ति द्वारा बिना किसी कारण पुलिस के परेशान करने की शिकायत।
  • 5- एक व्यक्ति ने अपने गांव के तालाब पर अवैध कब्जा करने की शिकायत रखी।


उपरोक्त सभी शिकायतों में संबंधित अधिकारी से वार्ता कर समाधान कराने का प्रयास किया गया। एक विशेष समस्या में भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल लोक निर्माण विभाग के एई श्री सतीश कुमार शर्मा जी से उनके कार्यालय में मिला और समस्या से अवगत कराया।एई श्री सतीश कुमार शर्मा जी ने समस्या के शीध्र समाधान की बात कही।

चर्चा परिचर्चा- आज जन सुनवाई दिवस कार्यक्रम में भाजपा सरकार की किसान हितैषी और जन कल्याणकारी योजनाओं व किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा किये गये प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर- वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता दिनेश राजपूत, भाजपा पूर्व मंडल उपाध्यक्ष तारा सिंह, भाजपा नेता भाजपा जिला महामंत्री किसान मोर्चा चौधरी विक्रम सिंह खोबे, भाजपा मंडल महामंत्री किमो नरोत्तम त्यागी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष किमो संकोच कुमार, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता पत्रकार मनोज कुमार शर्मा, भाजपा बूथ अध्यक्ष सरदार बचन सिंह,नेमीशरण त्यागी, किरनपाल, प्रीती अग्रवाल, यशवंत, ब्रजपाल, रामपाल सिंह, कलीराम, दुशयंत, विनोद कुमार, सोनू व विजयपाल सिंह आदि अनेक लोग मौजूद रहे।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button