AIRA NEWS NETWORK – नूरपुर में श्री कृष्ण वीर सिंह के निवास स्थान पर यादव महासभा की एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें यादव महासभा के तमाम कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे और एक दूसरे का फूल माला पहनाकर स्वागत किया इस दौरान यादव महासभा की ओर से लोगों को जोड़ने की अपील की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय यादव महासभा के बैनर तले श्री कृष्ण वीर सिंह के निवास स्थान पर बैठक का आयोजन किया गया जिसमें भारतीय यादव महासभा का श्री कृष्ण वीर सिंह को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है इस दौरान श्री कृष्ण वीर सिंह ने बताया कि जिस तरह से भारतीय यादव महासभा का मुझे जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है मैं अपने सभी किए हुए वादों पर खरा उतरूंगा और संगठन को अग्रसर बढ़ाने की कोशिश करूंगा।
मनदीप जोशी की रिपोर्ट


















