नजीबाबाद-बिजनोर-उत्तरप्रदेश
Trending

नजीबाबाद में कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा के दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता का हुआ भव्य स्वागत

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

नजीबबाद – जलालाबाद में नेशनल बैंक के पास कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा का विधानसभा के भावी प्रत्याशी अनीस विशाल अंसारी द्वारा यात्रा के सम्मान में एवं भव्य स्वागत के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में आये,कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राशिद अल्वी, जिला अध्यक्ष शेरबाज़ पठान का अनीस विशाल अंसारी ने फूल माला एवं ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया!

राष्ट्रीय प्रवक्ता राशिद अल्वी प्रदेश अध्यक्ष प्रियंका गांधी वाड्रा के द्वारा प्रतिज्ञाओ के बारे में बताया कि अगर उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनती है, तो महिलाओं के लिए टिकट में 40% हिस्सेदारी, सभी स्नानतक छात्राओं को स्मार्टफोन और स्कूटी, किसानों का पूरा कर्जा माफ, बिजली बिल सबका हाफ कोरोना काल में बकाया बिलों को माँफ़ करेंगे, एवं 20 लाख युवाओं को सरकारी रोजगार देने की प्रतिज्ञा की है! वही नजीबाबाद विधानसभा के भावी प्रत्याशी अनीस विशाल अंसारी ने महंगाई के विरुद्ध भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद से दिन प्रतिदिन महंगाई आसमान छू रही है, प्रतिदिन पेट्रोल डीजल रसोई गैस एवं खाद्य पदार्थों के दाम आसमान छू रहे है! जिसके लिए जनता बेहद दुखी है एवं गरीब तबके के लोग आत्महत्या करने पर मजबूर है!

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने के बाद कांग्रेस पार्टी महंगाई पर अंकुश लगाया जाएगा, कांग्रेस पार्टी पूर्व से ही गरीब तबके किसान एवं सभी समुदायों के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर जनता के हित के लिए लड़ती रही है एवं आगे भी यह लड़ाई जारी रहेगी! कार्यक्रम में भारी भारी संख्या में नगर की जनता ने पहुंचकर कांग्रेस पार्टी एवं कांग्रेस पार्टी के भावी प्रत्याशी अनीस विशाल अंसारी को जिताने के लिए कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए! इस कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेताओं के साथ नज़ीम बेग, डॉ इलियास अंसारी, मोहम्मद इमरान, जावेद, सरताज अहमद, कामरान एवं कांग्रेस, हाशिम, फैसल, एवं पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे!

सरफराज अहमद की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button