स्योहारा में कानून व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस फोर्स लगातार कर रही पैदल गश्त

AIRA NEWS NETWORK – उत्तर प्रदेश पुलिस जनपद बिजनौर थाना स्योहारा के थानाध्यक्ष श्रीमान आशीष कुमार तोमर जी द्वारा शांति एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत वहीं, आज पुलिस के गस्त करने से मनचलों पर भी अंकुश लगेगा वही असामाजिक तत्व के लोग भी भयभीत रहेगा इसी उद्देश्य से पुलिस लगातार कस्बे में गस्त करती हुई नजर आती है पुलिस कभी बाइकों द्वारा कभी पैदल खुद थाना अध्यक्ष अपनी गाड़ी से रात्रि में भी देखे जा सकते हैं इसी क्रम में आज कस्बे के महत्वपूर्ण मार्गों मुख्य बाजारों में पुलिस फोर्स के साथ पैदल गश्त की गई।
वहीं थाना अध्यक्ष आशीष तोमर ने आम जनता से भी अनुरोध किया है कि कहीं अपराध होता देखें या किसी अपराधी के बारे में कोई सूचना हो या किसी नशा कारोबारी के बारे में जानकारी आपके पास है तो आकर हमसे सांझा करें अपने शहर को अपराध मुक्त बनाने में पुलिस का सहयोग करें आपका नाम और पहचान पूर्ण तरह गोपनीय रखी जाएगी अपनी पुलिस का सहयोग करें।
गश्त के दौरान सब इंस्पेक्टर श्रीमान वसीम अकरम जी,सब इंस्पेक्टर सुभाष बालियान जी,हेड कॉन्स्टेबल सोमपाल सिंह,यशवीर मलिक,राजीव कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















