AIRA NEWS NETWORK – खबर जनपद बिजनौर के चांदपुर से है जहां पर चांदपुर क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला का शव खेत में मिला बताया जा रहा है कि महिला खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गई थी बताते चलें कि चांदपुर क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर निवासी बबीता पत्नी सर्वेश आयु लगभग 38 वर्ष अपने पशुओं के लिए चारा लेने के लिए खेत पर गई थी बताया जा रहा है कि मृतक महिला सुबह घर से पशुओं के लिए चारा लेने के लिए निकली थी।
जब काफी समय होने के पश्चात महिला घर नहीं पहुंची तो परिजनों द्वारा महिला की खोजबीन की गई काफी खोजबीन करने के पश्चात महिला का मृत शरीर गन्ने के खेत में पड़ा हुआ मिला लोगों का कहना है कि महिला को गला घोट कर मारा गया है इस घटना के पश्चात गांव में गम का माहौल है और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है बताया जा रहा है कि महिला अपने पीछे दो बालक और दो बालिकाओं को छोड़कर इस दुनिया से चली गई।
मौके पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी शुभ सूचित कोतवाली प्रभारी चांदपुर मनोज कुमार शहर इंचार्ज मदन पाल अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए थे पुलिस द्वारा महिला के शव को कब्जे में लेकर संबंधित कार्यवाही की जा रही थी परिजनों का कहना है कि महिला की हत्या की गई है परंतु महिला की हत्या का कारण जांच का विषय बना हुआ है जांच होने के पश्चात ही मृत्यु का कारण पता लग पाएगा।




























