स्योहारा – बरसात के मौसम में अक्सर जंगली जानवर जंगलो से निकलकर इंसानी बस्ती में दिखाई देने लगते हैं और साथ ही अपना तांडव भी मचाते हैं इसी क्रम में क्षेत्र के ग्राम आसरा खेड़ा में भी पिछले कई दिन से एक गुलदार व उसके शावक दिखाई दे रहे हैं जिससे गांव में खोफ का माहौल बना हुआ है।
इस गुलदार ने जहां दो दिन पहले गांव के कुत्तो को अपना निवाला बनाया था तो आज तड़के सुबह ही सचिन नामक ग्रामीण के सुवर फार्म से गुलादार दो सुवर के बच्चे उठा ले गया शोर होने पर सचिन ने टार्च से देखा तो गुलादर देखकर वो सहम गया। सचिन ने बताया कि इस गुलदार का इतना आतंक है कि ग्रामीण खेतो पर भी जाने से कतराने लगे हैं।


















