बिजनौर – सीबीएसई के दसवीं के घोषित परिणाम में डीडीपीएस स्कूल कीे हुडा आयशा ने 96.6 प्रतिशत अंक हासिल कर नाम रोशन किया। मंगलवार को परिणाम घोषित हुआ तो मेधावियों के चेहरे खिल उठे। घरों में शिक्षकों और रिश्तेदारों सहित जान-पहचान वालों का बधाई देने के लिए तांता लग गया।
बिजनौर नगर के मोहल्ला चाहशीरी मोर वाली गली के निवासी हुदा के पिता मो. आसिफ डीडीपीएस में टीचर हैं और हुदा की माता हाउस वाइफ हैं। हुदा ने बताया कि वह सोशल मीडिया से दूर रहकर केवल आॅन लाइन क्लास के लिये स्मार्ट फोन का इस्तेमाल करती थी। वह रोज 8 से 10 घण्टे पढ़ती थी। उसका सपना एमबीबीएस डाॅक्टर बनने का है।


















