AIRA NEWS NETWORK – आपने बर्थडे के जश्न तो कई देखे होंगे, लेकिन बिजनौर जिम कार्बेट में जश्न का माहौल हाथी के बर्थडे पर देखते ही बना। बकायदा, 130 किलो का केक काटकर सेलिब्रेट किया गया। इतना ही नहीं, बच्चों ने जब हैप्पी बर्थ डे यू…सावन कहकर बुलाया तो हाथी भी इठलाने से पीछे नहीं रहा।
जिम कार्बेट टाइगर रिज़र्व रेंज में रहने वाला सावन तीन साल का हो गया है। सावन के दिन जन्म होने की वजह से इसका नाम सावन रखा गया था। जन्मदिन के आयोजन बच्चे, उनके पेरेंट्स, वन अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।
कुछ इस तरह तीन साल के हाथी सावन को बर्थडे पर तैयार किया गया। सावन के बर्थडे पर दूसरे हाथियों ने भी मचाया धमाल। वन अफसर रहे मौजूद। हाथियों का माला पहनाया गया। सावन के बर्थडे पर दूसरे हाथियों ने भी मचाया धमाल। वन अफसर रहे मौजूद। हाथियों का माला पहनाया गया।
130 किलो का बनाया गया केक
सावन के जन्मदिन को खास बनाने के लिए 130 किलो का केक बनाया गया था। मक्खन, सूजी, मैदा, अमरूद, केला और अन्नास तैयार किया गया। केक कटते ही बच्चों ने तालियां बजाकर हैप्पी बर्थ टू यू सावन कहा। इस सावन ने भी सूंड हिलाकर इठलाते हुए बच्चों का मनोरंजन कराया।
तीन साल से मनाया जा रहा सावन का बर्थडे
तीन साल पहले वन विभाग कर्नाटक से 9 हाथी उत्तराखंड की कालागढ़ रेंज में आए थे। एक हथिनी ने तीन साल पहले एक शावक को जन्म दिया था, तभी से वन विभाग के अफसर शावक का जन्म दिन मनाते चले आ रहे हैं।


















