लिबर्टी गर्ल इंटरनेशनल किक बाक्सर कुसुम ने जीता प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में सोना
करनाल – फरीदाबाद के एन.आई टी थ्री के स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित की गई 20 वीं हरियाणा राज्य किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में 75 किलो भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर लिबर्टी गर्ल कुसुम गोयला कलां ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपना स्थान पक्का कर है। उन्होंने अपने बर्ग में गोल्ड मेडल जीता हैं। उनकी इस कामयाबी पर और लिबर्टी शूज के प्रमुख शम्मी बंसल जी ने कुसुम गोयला को बधाई दी। और उसकी आगे की सफलता के लिए कामना की। साथ ही उन्होंने और सभी खिलाडिय़ों को बहुत बहुत शुभकामनाएं एवं बधाई दी और अपना आशीर्वाद दिया। उन्होंनं कहा कि वह भविष्य में आगे बढऩे की मंगल कामना करते है।
फरीदावाद में हुई इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 15 जिलों के 250 खिलाडिय़ों ने भाग लिया जिसमें झज्जर जिले के 6 खिलाडिय़ों ने अपने भार वर्ग में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया और 25 अगस्त को होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चयन किया गया। 70 किलो भार वर्ग में ज्योती राठी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 60, किलो भार वर्ग में रविना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
58 किलो भार वर्ग में नेनसी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया 52 किलो भार वर्ग में तन्नु नेहरा ने दुसरा स्थान प्राप्त किया 45 किलो भार वर्ग में मोनिका जांगरा ने दुसरा स्थान प्राप्त किया वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फैडरेशन के प्रेसिडेंट संतोष कुमार अग्रवाल जी ने सभी खिलाडिय़ों को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी और झज्जर जिला किकबॉक्सिंग संघ के अधिकारियों ने ने भी सभी खिलाडिय़ों और उनके माता-पिता और कोच जसवंत सिंह अन्तर्राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग रैफरी एवं कोच कोच को बहुत बहुत धन्यवाद किया ।


















