अतिक्रमण के कारण नगर में जाम की स्थिति बनी रहने से राहगीर कर रहे परेशानियो का सामना

नगीना – नगर के मुख्य बाजारों व सड़क के दोनों ओर बेतरतीब खड़े दुपहिया , वाहनों व बढ़ते अतिक्रमण के कारण नगर में जाम की स्थिति बनी रहने से नागरिकों को पैदल आने जाने में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासनिक अधिकारी सब कुछ जानते हुए भी अनजान बना हुआ है।
नगर के आखिरी छोर बाजार पहाड़ी दरवाजा से लेकर बाजार सैदवाड़ा , पाधान, कलालान, बारादरी, सर्राफा बाजार, बाजार बड़ा मंदिर ,बाजार मंझलैटा, बाजार लुहारी सराय, बाजार मंड़ी मौलगंज, नगर पालिका बाजार व स्टेशन रोड सहित नगर के मुख्य मार्गो पर अधिकांश बाजारों में जहां दुकानदार दुकानों का आधे से अधिक सामान दुकान के बाहर सड़क पर रखकर अतिक्रमण किये रहते हैं। वहीं मुख्य मार्गों पर स्थित अधिकांश बाजारों में दुकानों के बाहर दोनों ओर सुबह से शाम तक बेतरतीब ढंग से दुपहिया, चौपहिया वाहन खड़े रहने से मुख्य बाजारों में अतिक्रमण दिन प्रतिदिन बढ़ने से राहगीरों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है साथ ही महिलाओं और छात्राओं को भी रोजाना ही अनेक परेशानियों से जूझना पड़ रहा है तथा मुख्य बाजारों में दिन में अधिकतर समय जाम की स्थिति बनी रहती है।
नगर में सैकड़ों की संख्या में चल रही ई-रिक्शा भी अतिक्रमण को बढ़ावा दे रही हैं। ई-रिक्शा चालको में बच्चे व अधिक उम्र के बुजुर्ग रिक्शा चालक भी बेतहासा ई रिक्शा चलाने से दुर्घटना का कारण बन रहे है जिनकी शासन प्रसाशन द्वारा कोई जांच नही की जाती। अतिक्रमण की रही सही कसर सड़क के दोनों ओर खड़े फलों के ठेले पूरी किये रहते हैं नगर में बढते अतिक्रमण की समस्या दिन प्रतिदिन विकराल रुप लेती जा रही है। मुख्य बाजारों में बढ़ते अतिक्रमण से छुटपुट घटनाओं में भी वृद्धि होती जा रही है रही सही कसर स्टेशन रोड गांधी पार्क के चारों तरफ किराए पर चलने वाले डग्गामार चौपाइयां वाहान सड़क और पार्क के चारों ओर सुबह से ही अपने अपने वाहन लाकर खड़ा कर देते हैं।
दिन से आवागमन बाधित होने से राहगीरों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तथा वाहन चालक परिचालक अलग-अलग झुंड बनाकर खड़े हो जाते हैं। आने जाने वाली महिलाओं और युवतियों पर अश्लील फब्तियां कश्ते रहते हैं। जिनसे महिलाओं और युवतियों का गांधी तिहाई से निकलना दुर्बर हो रहा है। जबकि इसी रोड से दिन भर पुलिस – प्रशासनिक व प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियां पल पल गुजरती रहती हैं। 112 पुलिस की गाड़ियां भी राउंड लगाती रहती हैं लेकिन गांधी पार्क जो टैक्सी स्टैंड बनकर रह गया है महिलाओं के साथ हो रही छेड़छाड़ की तरफ किसी भी अधिकारी का ध्यान नहीं जाता है। जिससे डग्गामार वाहन चालकों के हौसले बुलंद हो रहे हैं, लेकिन अधिकारी सब कुछ जानते हुए भी मूकदर्शक बने हुए है।
नगर के प्रबुद्ध नागरिकों ने पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों नगर के मुख्य मार्गों व बाजारों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर बढ़ते अतिक्रमण की समस्या से छुटकारा दिलाने की मांग की है।


















