15 दिन का प्रशिक्षण प्राप्त किए सभी 30 लाभार्थियों को सर्टिफिकेट का किया गया वितरण

बिजनौर – एकीकृत पोषण प्रबंधन (आई एन ऍम) सर्टिफिकेट कोर्स कार्यक्रम मैनेज हैदराबाद द्वारा संचालित के अंतर्गत 15 दिन का प्रशिक्षण प्राप्त किए हुए सभी 30 लाभार्थियों को सम्बंधित अधिकारियो द्वारा प्रमाण का वितरण किया गया। मैनेज हैदराबाद द्वारा संचालित एकीकृत पोषण प्रबंधन (आई एन ऍम) सर्टिफिकेट कोर्स कार्यक्रम के अंतर्गत 15 दिन का प्रशिक्षण प्राप्त किए हुए सभी 30 लाभार्थियों को उप कृषि निदेशक गिरीश चन्द्र, जिला कृषि अधिकारी डॉ अवधेश मिश्र, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी मनोज रावत एवं विषय वस्तु विशेषज्ञ योगेंद्र पाल सिंह उर्फ योगी जी द्वारा प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।
सर्टिफिकेट कोर्स में मनु कुमार बिजनौर द्वारा 83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, निशांत अग्रवाल दारानगर गंज द्वितीय स्थान पर व शुभम चौधरी चांदपुर तृतीय स्थान पर रहे। सर्टिफिकेट कोर्स में 30 प्रतिभागियों में से 03 प्रतिभागियों द्वारा विशिष्ट श्रेणी, 20 प्रतिभागियों द्वारा प्रथम श्रेणी और 7 प्रतिभागियों द्वारा द्वितीय श्रेणी के साथ परीक्षा को पास किया है। इन सभी प्रमाण पत्र धारकों को उर्वरक विक्रय हेतु उर्वरक प्राधिकार पत्र नियमानुसार निर्गत किया जा सकेगा।
उक्त सर्टिफिकेट कोर्स को ऐसे लोग कर सकते हैं जो उर्वरक नियंत्रण आदेश में उर्वरक प्राधिकार पत्र बनाने हेतु निर्धारित योग्यता नहीं रखते हैं और उर्वरक का व्यवसाय करना चाहते हैं तो उनके द्वारा मैंनेज द्वारा संचालित को 15 दिवसीय कोर्स कर प्रमाण पत्र प्राप्त करने के उपरांत उर्वरक व्यवसाय हेतु उर्वरक प्राधिकार पत्र नियमानुसार प्राप्त करने हेतु अधिकृत हो जाते हैं। उक्त प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में चेतन स्वरूप फैसिलिटेटर व रजत चौधरी सहित 28 प्रतिभागियों के द्वारा भाग लिया गया।


















