लखीमपुर खीरी कांड : कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बिजनौर कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन
AIRA NEWS NETWORK – लखीमपुर खीरी में किसानों की निर्मम हत्या व प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी से नाराज कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बिजनौर कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया और बिजनौर प्रशासन को प्रियंका गांधी की रिहाई ना होने से नाराज कार्यकर्ताओं ने आत्महत्या की धमकी दी तथा जेल भरो आंदोलन की भी चेतावनी दी इस दौरान पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए।
आपको बता दें जनपद लखीमपुर खीरी में राज्य मंत्री के बेटे की कार के द्वारा एक्सीडेंट करके किसानों की हत्या कर दी गई थी तथा किसानों से मिलने जा रही प्रियंका गांधी की पुलिस ने गिरफ्तारी की थी इसी से नाराज कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ताओं ने बिजनौर कलेक्ट्रेट परिसर में कांग्रेस के बैनर तले इकट्ठा होकर धरना प्रदर्शन किया कांग्रेस जिला अध्यक्ष शेरबाज पठान ने नैतिकता के आधार पर राज्य मंत्री के बेटे को तत्काल गिरफ्तारी कराने की मांग की तथा राज्य मंत्री को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष शेरबाज पठान ने बताया कि यदि आरोपियों पर पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं की गई व प्रियंका गांधी को रिहा नहीं किया गया तो कांग्रेस के कार्यकर्ता जेल भरो आंदोलन करेंगे तथा कई कार्यकर्ता आत्महत्या करने को लेकर विवश होंगे फिलहाल कांग्रेस जिलाध्यक्ष शेरगढ़ पठान ने प्रियंका गांधी की रिहाई ना होने से नाराज होकर आत्महत्या की चेतावनी दी है हालांकि इस दौरान पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर रखे हैं।


















