बिजनौर – गुरुवार को बिजनौर में ध्वनि प्रदूषण करने वाले वाहनों के विरूद्ध नवागत टीएसआई बलराम यादव ने चेकिंग अभियान चलाया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया की वाहनों में परिवर्तित साइलेंसर का प्रयोग कर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले तथा बहनों में तेज आवाज वाले अतिरिक्त हॉर्न लगे वाहन चालकों के विरुद्घ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बाइक में आवाज वाले और प्रतिबंधित साइलेंसर नहीं लगाने की जानकारी दी। कहा कि कोई भी व्यक्ति वाहन में किसी प्रकार का परिवर्तन करता है तो ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कुछ वाहन चालक अपने वाहनों में कंपनी से फिट साइलेंसर के स्थान पर तेज आवाज निकालने वाले साइलेंसर लगा लेते हैं, जिससे एक ओर ध्वनि प्रदूषण तो होता ही है।
वहीं दूसरी तरफ सड़क पर चलने वाले अन्य वाहन चालकों व पैदल यात्रियों को भारी परेशानी होती है। गुरुवार को ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों में निर्धारित ध्वनी मानक से अधिक ध्वनि उत्पन्न करने वाले साइलेंसर लगे वाहनों के वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर मोडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों को चेक किया गया। साथ ही अतरिक्त हॉर्न को भी चेक किया गया। इस दौरान ध्वनि प्रदूषण करने वाली चार बुलेट मोटरसाइकिल के विरुद्ध यातायात नियम उल्लंघन करने के कारण चालान की कार्रवाई की गई तथा 15 चालान बिना हेलमेट वालों के कटे गए और वाहन चालकों को चेतावनी देते हुए जागरुक किया गया।
सरफ़राज़ अहमद की रिपोर्ट




























